Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

RJD नेता अपहरण कांड में बीजेपी नेता के घर छापेमारी.. पुलिस की बड़ी कार्रवाई..

बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां राजद नेता अपहरण कांड मामले को लेकर पुलिस ने साहेबगंज के बीजेपी विधायक राजू सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक फरचूनर और एक क्रेटा गाड़ी को जब्त किया है। साथ ही साथ विधायक के ठिकाने के पास ही पूर्व के मस्जिद में भगवा झंडा फहराने मामले का एक आरोपित को भी पुलिस ने धर दबोचा है ।

बताते चलें कि शुक्रवार को राजद नेता तुलसी राय ने बीजेपी विधायक राजू सिंह एवं अन्य आधा दर्जन के खिलाफ नामजद और करीब एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ पारू थाना में कांड दर्ज कराया गया था जिसमें आरोप था कि विधायक और उसके समर्थकों ने अपहरण कर पिटाई की थी..

यह पूरी घटना गुरुवार की देर रात हुई जहां एक तिलक समारोह से लौटने के दौरान घटना का जिक्र हुआ था। इस मामले को लेकर राजद नेता का पुलिस अभिरक्षा में मुजफ्फरपुर कोर्ट में शुक्रवार को बयान दर्ज कराया गया था और शनिवार को बीजेपी विधायक के ठिकाने पर पुलिस की कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।

पूरे मामले में पूछे जाने पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि अपहरण मामले को लेकर राजू सिंह विधायक के यहां छापेमारी की गई है जिसमें कांड में प्रयुक्त दो वाहन एक फॉर्च्यूनर और एक क्रेटा कार जप्त किया गया है साथ ही साथ एक मस्जिद में विवादित झंडा लगाने का आरोपी को भी वहां से गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

सम्राट चौधरी हत्या के आरोपी, नीतीश सरकार उनको गिरफ्तार करे नहीं तो… PK के खुलासे से हड़कंप!

Bihar Now

Free Australian Pokies No Downloading

Bihar Now

लालू से मुलाकात के बाद बीमा भारती का बड़ा बयान, रुपौली सीट पर ठोका दावा… कहा – लालू और तेजस्वी ने दे दिया आर्शीवाद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो