Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

RJD की BJP को चुनौती, ‘सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार ही होंगे CM, ऐलान करके दिखाए’

आरजेडी ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो वह ऐलान करे कि नीतीश कुमार सीएम चेहरा होंगे या फिर सरकार बनने पर वही सीएम होंगे. बीजेपी की मंशा साफ है तो ऐलान करके दिखाए. आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कल जेडीयू को झटका दे गए और ऐलान नहीं किया कि नीतीश ही मुख्यमंत्री चेहरा होंगे और सरकार बनने पर मुख्यमंत्री बनेंगे. जेडीयू इस बात का इंतज़ार कर रही थी कि PM मोदी यह ऐलान करेंगे.

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को BJP लाडला बताती थी लेकिन सरकार बनने पर उनको हटा दिया और अपना मुख्यमंत्री बना लिया. जो महाराष्ट्र में हुआ वही बिहार में होगा. ज्यादा विधायक रहने पर बिहार में BJP नीतीश को हटाकर अपना मुख्यमंत्री बनाएगी. शिंदे वाली हालत बिहार में होगी. जेडीयू को डर सता रहा है कि शिंदे जैसा महाराष्ट्र वाला खेला बिहार में भी होगा.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश को BJP हाईजैक कर चुकी है. समाप्त कर देगी. नीतीश ने अपने संबोधन के अंत में चुनाव का नाम लिए बगैर आगे भी जन समर्थन मांगा लेकिन पीएम ने ऐसा कुछ संकेतों में भी नहीं कहा.

वहीं राऊज एवेन्यू कोर्ट के फैसले पर मृत्युंजय तिवारी कि इसका कानूनी रूप से इसका जवाब दिया जाएगा. लेकिन जांच एजेंसियों के जरिए लालू परिवार को परेशान करने की कोशिश की जा रही है. चुनाव में जनता इसका जवाब देगी. दरअसल, राऊज एवेन्यू कोर्ट से लालू को झटका लगा है. जमीन के बदले नौकरी से जुड़े मामले में CBI की दाखिल फाइनल चार्जशीट पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लिया है. लालू की बेटी हेमा और तेज प्रताप यादव समेत सभी आरोपियों को समन जारी किया गया है. 11 मार्च को उन्हें पेश होने कहा गया है.

Related posts

3 गोली, 4 हमलावर और एक मर्डर.. वैशाली में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या, आखिर कौन हैं हत्यारे ❓

Bihar Now

सुशील मोदी पर तेजस्वी यादव का तंज…सरकार असमर्थ तो, हम 2000 बसें देने के लिए तैयार – तेजस्वी यादव

Bihar Now

जगदानंद सिंह होंगे आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो