Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

RJD के स्थापना दिवस पर‌ “लालू” की ललकार, नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का दिलाया संकल्प, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक…

राष्ट्रीय जनता दल का आज 27 वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर पार्टी दफ्तर में नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ है। आरजेडी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बैंड-बाजा के साथ कार्यकर्ता राजद प्रदेश कार्यालय पहुंचे है…

आरजेडी के स्थापना दिवस समारोह में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद भी शिरकत किए और पार्टी नेताओं के साथ-साथ
कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। इस मौके पर लालू प्रसाद ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि हमसब की पार्टी आज 27 साल की हो गई….

इस मौके पर लालू प्रसाद ने पार्टी के कई नेताओं को खासतौर पर याद किया और कहा कि कई नेताओं ने आरजेडी को मजबूती दी है। लालू प्रसाद ने स्व, रघुवंश प्रसाद सिंह के साथ-साथ तस्लीमुद्दीन और रमई राम को भी याद किया और कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने और जन-जन तक पहुंचाने में इन लोगों ने अहम योगदान दिया है। इस मौके पर लालू प्रसाद भावुक दिखे …

इसके साथ ही लालू प्रसाद ने देश की मौजूदा हालत पर चिंता जाहिर की और कहा कि देश में क्या हो रहा है, ये सभी जानते हैं। देश की एकता और अखंडता बनी रहे, इसको लेकर काम करने की जरूरत है। देश में राम और रहीम की दोस्ती को तोड़ा जा रहा है। बाबा साहब ने संविधान में जो अधिकार दिया है, उसको खत्म करने की कोशिश हो रही है…

आरजेडी के स्थापना दिवस पर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने रामकृष्ण हेगड़े को याद किया और कहा कि उन्होंने ही पार्टी का नाम सुझाया था और आज पार्टी 27 साल की हो गई। आज पार्टी और मजबूत हुई है। पुराने दिनों की याद को ताजा करते हुए लालू प्रसाद कहा कि उस वक्त जनता दल से मुझे निकालने की कोशिश की गई, जिसके बाद बिहार भवन में ही पार्टी बनाने का काम किया…

उन्होंने केन्द्र सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि देश को तोड़ने का काम केन्द्र सरकार कर रही है। विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार बनायी जा रही है। उन्होंने पार्टी नेताओं से अपील की और कहा कि किसी तरह झुकना नहीं है और आगे बढ़ते रहना है…

लालू प्रसादन विपक्षी एकता का भी जिक्र किया और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर पटना में बड़ी बैठक हुई और अब अगली बैठक बेंगलुरु में होगी। इस बार लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी को उखाड़कर फेंक देना है…

Related posts

दलों के दलदल से बाहर निकलकर अपने बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, तभी बिहार में बदलाव होगा: प्रशांत किशोर

Bihar Now

Web Journalist Association of India के संयुक्त सचिव समेत अन्य लोगों को ” पटना साहिब सम्मान “से किया गया सम्मानित..

Bihar Now

Deposit 10 Get 100 Percent Bonus Casino Uk

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो