Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

RJD MLC विनोद जायसवाल के आवास पर IT की रेड, टैक्स चोरी से जुड़ा है मामला

बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. लालू यादव के बेहद करीबी राजद राजद एमएलसी विनोद जायसवाल के पटना स्थित आवास सहित कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड हुई है. एमएलसी विनोद जायसवाल शराब कारोबार से जुड़े हैं. इस रेड से राजद की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ी हुई है.

एमएलसी विनोद जायसवाल के पटना के बोरिंग स्थित आवास पर छापेमारी पर सुबह से ही इनकम टैक्स की रेड हो रही है. इसके अलावे कोलकाता में भी उनके ठिकानों पर रेड जारी है. मिली जानकारी के अनुसार टैक्स चोरी से जुड़े मामले को लेकर इनकम टैक्स की टीम यह कार्रवाई कर रही है.

बता दें कि दो दिन पहले ही राजद एमएलसी विनोद जायसवाल ने शराबबंदी के विरोध में बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि जब से शराबबंदी लागू हुई है तब से हजारों करोड़ रुपये बिहार सरकार को राजस्व का घाटा हो रहा है. इसलिए इस शराबबंदी को तत्काल खत्म कर बिहार में शराब खोल देना चाहिए. बिहार के हित मे शराबबंदी खत्म होनी चाहिए.

Related posts

नीतीश सरकार से तेजस्वी यादव का सवाल, पूछा- आखिर कब तक बिहारी पलायन कर बाहर नौकरी करते रहेंगे ?…

Bihar Now

चाणक्य आईएएस अकादमी में “सिविल सेवा परीक्षा के लिए व्यक्तित्व विकास” पर सेमिनार… सिविल सेवा परिक्षार्थियों के लिए सुनहरा मौका …

Bihar Now

मोकामा से बक्सर तक जेपी गंगा पथ का होगा विस्तार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिए निर्देश

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो