Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

RJD में मृत्युंजय तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, तेजस्वी यादव ने बनाया कॉर्डिनेटर…

बिहार में तय समय पर चुनाव होने के चुनाव आयोग के बयान के बाद बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है.. आगामी विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने लगी है…इसी कड़ी में आरजेडी ने एक हाई लेवल मीटिंग  की…

राबड़ी आवास पर तेजस्वी यादव ने आरजेडी के प्रवक्ताओं की हाई लेवल मीटिंग की. ये मीटिंग करीब डेढ़ घंटे तक चली. इस दौरान तेजस्वी यादव ने आरजेडी के प्रवक्ताओं को कई टिप्स दिए. किस तरीके से सरकार पर आक्रमकता के साथ प्रहार करना है. इस मीटिंग से एक और बड़ी खबर निकल कर सामने आई. पार्टी में मृत्युंजय तिवारी को एक और जिम्मेदारी दी गई है.

जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव ने आरजेडी के प्रवक्ताओं की इस मीटिंग में मृत्युंजय तिवारी को कॉर्डिनेटर बनाया है. यानी अब आरजेडी प्रवक्ताओं को कॉर्डिनेट करने का काम मृत्युंजय तिवारी ही करेंगे.

वहीं मीटिंग के बाद आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि 15 सालों में नीतीश सरकार ने बिहार को रसातल में पहुंचा दिया है. बिहार के साथ नीतीश कुमार ने धोखा दिया है. सरकार ने जिस तरह से बिहार का बंटाधार किया है. सरकारी की नाकामियों को अब पूरी आक्रमता के साथ उजागर करना है. जनता के मुद्दे को किस तरह से उठाना है. तेजस्वी यादव ने विस्तार से मीटिंग में बताया है.

 

Related posts

ऑल बिहार ब्रहाम्ण फेडरेशन का संगठनात्मक विस्तार, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर किए गए कार्यक्रम…

Bihar Now

गोलियों की तड़तड़ाहट से सहरसा में सनसनी, खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, लॉक डाउन के बीच पुलिस चौकसी की खुली पोल !…

Bihar Now

गोलीकांड का राजनीतिक कनेक्शन ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो