Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

UP में जीत, बिहार में जश्न.. रंग गुलाल के साथ मुंगेर बीजेपी नेताओं ने मनाया जीत का जश्न…

-भाजपा की चार राज्यों में जीत के मुंगेर जिले में भी खुशी देखने को मिली भाजपा कार्यालय में भाजपा के नेतागण ने अबीर गुलाल लगाकर मिठाई एक दूसरे को खिलाए।

देश मे भाजपा की चार राज्यों में जीत की खुसी दौर रही है वही इसकी खुशी मुंगेर जिले के भाजपा कार्यालय में देखने को मिली है जंहा भाजपा जिलाध्यक्ष के द्वारा कार्यकर्ता को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को भजपा की बड़ी जीत की बधाई दी वही मिठाई आइसक्रीम खिलाकर अपने तनमन को ठंडा भी किया गया है। उत्तरप्रदेश,उत्तराखण्ड,मणिपुर और गोवा जैसे चार राज्यों में भाजपा सरकारों की वापसी से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है । उत्तरप्रदेश में भाजपा की जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं का भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन के बड़ी बाजार स्थित आवास पर सुबह से ही भीड़ लगी रही।सभी एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाइयाँ देते नजर आए, सभी एक दूसरे को मिठाई खिला कर अपनी खुशियों का इजहार कर रहे थे ।
इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि यह जीत प्रजेंस नही परफॉर्मेंस की जीत है । इस जीत में जहां राशन और स्वच्छ प्रशासन की स्पष्ट झलक दिखती है वहीं तीन तलाक का समर्थन करने वाले नेताओं को शिक्षित मुश्लिम महिलाएं ने दरकिनार करते हुए ” चुपचाप कमल छाप की तरकीब का सहारा लेकर विपक्षियों के अरमानों को धूल चटा दिया । यह जीत बिकास की जीत है देश के अंदर जागरूकता को सराहा जातिवाद को नकार दिया उत्तर प्रदेश की मुस्लिम महिला तीन तलाक समर्थन करने बालो को नकार दिया और चुपचाप कमल छाप पर भरोसा किया उत्तर प्रदेश में जनता चुनाव लड़ रही थी नेता पीछे थे,वहां की जीत योगी जी के शासनकाल को सराहा है:

-इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मण्डल ने कहा की यह जीत जो है वंशवाद और विकासवाद की जीत है सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश राज्य में भाजपा की जीत हुई है उत्तर प्रदेश में जो एक बार जीतता है वह दोबारा नही आता है मगर पुनः ह फिर से योगी जी को दोबारा आना सत्ता हासिल करना यह उत्तर प्रदेश की जनता की जीत है मोदी योगी की जो जोड़ी है वह आने बल समय मे पूरे देश मे छा जाएगी और कांग्रेस का सफाया पूर्णहतः खात्मा हो जाएगा।

वही जिला भाजपा कार्यालय में जिला महामंत्री निःशुतोष निशु,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,मुंगेर नगर अध्यक्ष अजित कुमार छोटू, अमर रत्नम भाजयुमो नगर अध्यक्ष रोबिन केशरी, कृष्णमिहन कुमार,अमित कुशवाहा,भाजपा नेता कृष्णा मण्डल, चन्द्रभानु प्रसाद, मुकेश मिश्रा, आशुतोष पासवान, मो फजलुर रहमान,मो मुजफ्फर अहसन, गुरु चरण पासवान सहित अनेक कार्यकर्ता थे ।

मनीष कुमार, बिहार नाउ, मुंगेर

Related posts

बिहार नाउ के रिपोर्टर के सवाल पर SP ने जताई सहमति, 2- 3 दिनों में उद्भेदन करने का दिया आश्वासन…

Bihar Now

युवाओं को स्वाबलंबी बनाना नीतीश कुमार का संकल्प – अशोक चौधरी…

Bihar Now

Breaking : कब थमेगा सहरसा में हत्या का सिलसिला ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो