Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

अंजुमन तामिरी कमेटी पर लगाए जा रहे बेबुनियाद आरोप:सेक्रेटरी

सोहन प्रसाद ,बेतिया

पूर्व सेक्रेटरी पर लगाया गुमराह करने का आरोप

बेतिया :– नरकटियागंज जामा मस्जिद का विवाद तूल पकड़ते जा रहा है।पुराने कमेटी के सेक्रेटरी द्वारा अंजुमन की बैठक बुलाकर तामिरी कमेटी पर आरोप लगाए जा रहे हैं

तो तामिरी कमेटी द्वारा भी प्रेस वार्ता कर आरोपो को बेबुनियाद बताया जा रहा है। गुरुवार को अंजुमन आमसभा के बाद शुक्रवार को अंजुमन तामिरी कमेटी ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर पुराने सेक्रेटरी के सभी दावों को बेबुनियाद बताया गया।तामिरी कमेटी के सचिव गुलाम कादिर ने बताया कि मस्जिद की कमेटी में सदर के इस्तीफे के बाद कमेटी स्वतः भंग हो जाती है।पुराने कमेटी के नौ सदरो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।ऐसे में पुराने सेक्रेटरी का पद पर बने रहना लालच को दर्शाता है।उन्होंने बताया कि अंजुमन तामिरी कमेटी जामा मस्जिद के निर्माण ,लोगो की भलाई, गरीब असहायों की मदद के लिए बनाई गई है।

इस कमेटी द्वारा मस्जिद का निर्माण भी कराया जा रहा है।लेकिन कुछ लोगो को यह नागवार लग रहा है और वे आवाम को गुमराह करने में लगे हुए है।उन्होंने बताया कि इसको लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ी जाएगी।इस अवसर पर नौशाद अहमद उर्फ मिस्टर,अख्तर खाँ, मो हसनैन,तनवीर अहमद,वसी अहमद,अखलाख अहमद, मो औरंगजेब,मनान अंसारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Related posts

Breaking : प्रशांत किशोर सहित 21 नामजद और 600-700 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, अनुमति नहीं होने के बावजूद गांधी मैदान में प्रदर्शन, प्रशासन ने की कार्रवाई…

Bihar Now

Breaking : मोकामा में फिर छोटे सरकार, नीलम देवी जीतीं… गोपालगंज में BJP की बढ़त..

Bihar Now

Try Pokies With Bonus Machine For Fun

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो