Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अंतरजातीय विवाह करने को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या !

बेगूसराय में अंतरजातीय प्रेम विवाह करना एक परिवार को उस वक्त मंहगा पड़ गया जब लड़की के परिजनों ने लड़का के चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव की है जहां देर रात सिंहपुर गांव निवासी 40 वर्षीय रवि यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मृतक के परिजनों का आरोप है सिंहपुर गांव के प्रमोद झा की पुत्री के साथ मृतक का भतीजा अभिनंदन का प्रेम संबंध था और इसी में 1 साल पूर्व लड़का और लड़की घर से भाग कर शादी कर बाहर आ रहा है । इससे नाराज लड़की के परिजन लगातार लड़के के परिजनों को धमकी दे रहे थे । प्रेम विवाह से नाराज लड़की के पिता और भाइयों ने बुधवार की रात लड़का के चाचा रवि यादव को घर से बुलाकर घर के बाहर पानी टंकी के निकट गोली मारकर हत्या कर दी

। घटना की सूचना पर नयागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में मृतक के भाई ने लड़की के पिता समेत चार लोगों को नामजद और दो अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

Play Deposit Casino Pokies Machine For Free

Bihar Now

मार्मिक छठ गीत “गोदी में ललनवा” हुआ रिलीज, अरविंद अकेला कल्लू के इस छठ गीत में ब्याही मां की पीड़ा को दर्शाया गया है …

Bihar Now

राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी अयोध्या रवाना, अयोध्या में बिताएंगे तीन घंटे, पूरा कार्यक्रम यहां देखें …

Bihar Now