Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गैंग्वार में 2 पूर्व मुखिया की हत्या के बाद पुलिस पर जमकर फायरिंग, क्रास फायरिंग में एक की मौत, स्थिति नियंत्रित……

बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां अपराधियों ने जमकर फायरिंग की है.. जानकारी के मुताबिक, 2 पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है..आमोद यादव और सत्तो यादव पूर्व मुखिया की हत्या बताया जा रहा है…

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पर जमकर फायरिंग होने ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌लगई, जिसके पुलिस भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी..क्रास फायरिंग में एक वृद्ध की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई..पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है..एक दस्ता स्पेशल फोर्स मौके पर कैंप कर रही है साथ ही जिला पुलिस बल भी मौके पर कैंप कर रही है…ये उक्त बातें एसपी ने बिहार नाउ से बात करते हुए बताईं….

SP ने बिहार नाउ से बात करते हुए बताया कि DIG राजेश कुमार भी मौके पर मौजूद हैं..अभी तक 31लोगों को हिरासत में लिया गया है…और‌ गांव में कांबिंग ऑपरेशन जारी है…. घटना के बाद कुछ हथियार भी बरामद किए गए थे… हालांकि मौके पर तमाम आलाधिकारी समेत भाड़ी संख्या में पुलिस बल‌ कैंप कर रही है…

जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत पूर्वी ठाठा पंचायत के पूर्व मुखिया बृजनंदन यादव की भी गोली लगने से मौत हो गई। वहीं भूतपूर्व मुखिया आमोद यादव  की भी गोली लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई। गोली उनके सीने में लगी थी…

यह घटना शनिवार की  देर रात घटी है। एसपी मीनू कुमारी ने मानसी, महेशखूंट, चौथम थाना पुलिस के अलावा खगड़िया नगर थाना को भी घटना स्थल पर भेजा । पुलिस के पहुंचने के बाद भी फायरिंग होती रही…

धनंजय झा,ब्यूरो हेड, बेगूसराय प्रक्षेत्र, बिहार नाउ

Related posts

बिहार सरकार के एक अधिकारी की कोरोना से मौत, पटना एम्स में थे भर्ती…

Bihar Now

सेवा दल के युवक को सलाम … कम्युनिटी किचन की शुरुआत कर जरुरतमंद लोगों तक पहुंचा रहे खाना व जरुरत का सामान…

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम ने की पूरे देश में एक बिजली दर करने की मांग……

Bihar Now