Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अक्षरा सिंह ने किया “Akshara’s Studio” का शुभारंभ, कहा – पटनाइट्स को पहली बार होगा प्रॉपर नेल आर्ट…

पटना, 12 सितंबर 2023 : भारतीय सिने जगत में पटना का प्रतिनिधित्व करने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बिहार के लोगों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फैशन की सुविधा देने के लिए “Akshara’s Studio” का शुभारंभ किया है।

अक्षरा ने इस स्टूडियो की शुरुआत फ्रेजर रोड स्थित डुमरांव प्लेस में किया। इस अवसर पर अक्षरा सिंह ने कहा कि सौन्दर्य व्यक्ति की आत्मा को प्रभावित करता है, क्योंकि यह व्यक्ति के अंदर आत्मा की तह में आनंद और सुख का अहसास कराता है। बिहार के लोग इस सुंदरता को महसूस कर अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करें, इसलिए हमने यहाँ पटना में “Akshara’s Studio” का शुभारंभ किया है।

अक्षरा सिंह ने कहा कि “Akshara’s Studio” खास कर लोगों के लिए नेल्स एक्सटेंशन, माइक्रो ब्लेडिंग और आईलैशेस एक्सटेंशन के लिए बेहतर विकल्प है। कॉमन आइटम के साथ ये सुविधा “Akshara’s Studio” को दूसरे स्टूडियो से अलग बनाता है। इसके लिए बाहर से आए एक्सपर्ट लोगों को यहाँ ट्रेन भी करेंगे। अक्षरा ने कहा कि फैशन का दायरा आज के दौर में बढ़ा है।

स्त्री – पुरुष सभी सुंदर दिखना चाहते हैं और यह उनका हक है। इससे उनकी पर्सनालिटी में निखार आता है। इसलिए यह पटना और बिहार के लिए ब्यूटी वर्ल्ड में महत्वपूर्ण योगदान होने वाला है। मैं अपने शहर के लोगों से आग्रह करूंगी कि आप इस स्टूडियो को एक बार सेवा का मौका दें और खुद अन्य ब्यूटी स्टूडियो से फर्क महसूस कर लें।

अक्षरा सिंह ने कहा कि “Akshara’s Studio” में यहाँ के लोगों को माध्यम रेंज में दिल्ली – मुंबई वाली सुविधाएं मिलेगी। इसमें बड़ी – बड़ी कंपनियां आएंगी। पटना में पहली बार लोगों को प्रॉपर नेल आर्ट की सुविधा मिलेगी, वो भी माध्यम रेंज में। एक बार करके देखिए कि नेल आर्ट क्या होता है? नेल्स एक्सटेंशन क्या होता है।

उन्होंने कहा कि इस स्टूडियो को बिहार – झारखंड – यूपी में स्थापित करना हमारा लक्ष्य है। माध्यम प्राइस को ध्यान में रखकर के लोगों को बेहतर सेवा देना उद्देश्य है और पटना ने जो हमें दिया है उसके बाद मेरा भी कर्तव्य है लोगों को हम कुछ वापस करें।

Related posts

बिहार में बेलगाम अपराधी !… सरकारी दफ्तर में घुसकर सरेआम अधिकारी पर तान दिया पिस्टल, जान से मारने की दी धमकी…

Bihar Now

बिहार में प्राक्कलन घोटाले की बानगी है अगुवानी घाट-सुल्तागंज पुल- विजय सिन्हा…

Bihar Now

Big Breaking :बेगूसराय मंडल कारा में बंद कैदी की मौत, आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में था बंद….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो