Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जेडीयू MLC के पटना समेत 3 ठिकानों पर ED की रेड, आय से अधिक संपत्ति का है मामला…

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि जेडीयू MLC राधाचरण साह उर्फ सेठ जी के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है …भोजपुर में जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठ जी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है। कि बुधवार सुबह 4 बजे करीब 20 अफसरों की टीम ने एक साथ उनके तीन ठिकानों में रेड मारी है। टीम के साथ लोकल पुलिस और सीआरपीएफ जवान भी मौजूद हैं।

राधाचरण साह के आरा शहर के बाबू बाजार वाले घर, होटल और अनाईठ के फार्म हाउस पर ये कार्रवाई चल रही है। ईडी के अधिकारी बैंक ट्रांजेक्शन और पेपर खंगाल रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी के मामलों में उनसे पूछताछ हो रही है। एक सप्ताह पहले ईडी ने एमएलसी और उनके बड़े बेटे कन्हैया प्रसाद को समन भेजा था।

आरा-बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से जेडीयू के एमएलसी राधाचरण सेठ पर आरोप है कि वे बिहार में बालू माफियाओं के साथ मिलकर बालू के अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल जून महीने में सेठ के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा था। इसके पहले फरवरी महीने में टैक्स चोरी मामले में आयकर विभाग ने सेठ के घर छापा मारा था।

7 महीने पहले जेडीयू एमएलसी राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के घर पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी। आरा समेत देश के अलग-अलग जगहों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा था। इस रेड के दौरान शाम को अनाईठ स्थित फार्म हाउस पर नोट गिनने के लिए मशीन भी मंगवाई गई थी ।

राधा चरण के सहयोगी के घर से 35 करोड़ कैश मिलने की बात सामने आई थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। वहीं MLC के फार्म हाउस से 70 लाख कैश मिले थे। पैसों की गिनती के लिए 2 मशीनें मंगवाई गई थीं। IT ने 125 करोड़ के ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ किया था।

Related posts

केंद्र सरकार पर तेजस्वी का तंज… हमलोग जुमलेबाजी नहीं, काम करते हैं… शिक्षा विभाग के बाद इस विभाग में होगी बंपर बहाली…

Bihar Now

लॉक डाउन के दौरान BJP के बाद जेडीयू नेता ने अपने बच्चे को लाए कोटा से…विपक्ष ने खड़े किए सवाल, पूछा – अब तो जबाव दीजिए मुख्यमंत्री जी !…

Bihar Now

Big Breaking : मधुबनी में पुलिस की पिटाई से एक शख्स की मौत, मौत के बाद थाने में ही डेडबॉडी को छिपाकर रखने का पुलिस पर आरोप… मौत की खबरें को घंटों से क्यों छुपा रही पुलिस ?… आखिर कौन सा सच छिपाना चाह रहे हैं बासोपट्टी थानाध्यक्ष ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो