Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Big Breaking : मधुबनी में पुलिस की पिटाई से एक शख्स की मौत, मौत के बाद थाने में ही डेडबॉडी को छिपाकर रखने का पुलिस पर आरोप… मौत की खबरें को घंटों से क्यों छुपा रही पुलिस ?… आखिर कौन सा सच छिपाना चाह रहे हैं बासोपट्टी थानाध्यक्ष ?…

इस वक्त की बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है जहां जिले के बाद बासोपट्टी थाने में पुलिस की पिटाई से एक शख्स की मौत हो गई है.. पुलिस मामले को रफा दफा करने में लगी है.. मौत की खबर आग की तरह फैलते ही स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा..

.स्थानीय लोगों ने बांस बल्लों से बासोपट्टी थाने के सामने में सड़क को जाम कर दिया.. जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक की पिट पिट कर मार देने के बाद थानाध्यक्ष डेडबॉडी को थाने में छिपा कर रखे हुए है.. कहीं कोई अस्पताल में इलाज के लिए नहीं भेजा गया था..

जानकारी के मुताबिक, बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड गांव निवासी मृतक परोसी सहनी, पिता – रामकिशोर सहनी को पुलिस ने शुक्रवार देर रात चोरी के आरोप गिरफ्तार कर थाना लाया.. इसके बाद पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई की.. जिसके बाद उसकी हालत गंभीर होते ही मधुबनी सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया..

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गिरफ्तार युवक की पिटाई पुलिस ने की, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हुई और शनिवार तकरीबन 11.30 बजे युवक ने दम तोड़ दिया.. लेकिन पुलिस इस बात को छिपाती रही.. मौत की खबर को पुलिस सीधे खारिज करती रही..

युवक की मौत की खबर की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग थाने के सामने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया..बावजूद बासोपट्टी थानाध्यक्ष गिरफ्तार युवक की मौत की खबर को नकारते रहे.. आक्रोशित लोगों की मांग थी कि डेडबॉडी उनके हवाले किया जाए या बताया जाए कि युवक की मौत होने के बाद डेडबॉडी कहाँ छिपाया गया है..

जब इस खबर की जानकारी बिहार नाउ के टीम को तकरीबन 12.15 बजे मिली, तब बिहार नाउ की टीम ने बासोपट्टी थानाध्यक्ष यादव से फोन पर संपर्क साधा… हमारे रिपोर्टर के सवाल पर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक परोसी सहनी की मौत की खबर अफवाह है.. स्थानीय लोग तरह तरह की अफवाहों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.. युवक का इलाज मधुबनी सदर अस्पताल में चल रहा था लेकिन वहां से उसको डीएमसीएच रेफर किया गया है.

थानाध्यक्ष यादव ने इस बात को भी नकार दिया स्थानीय लोग थाने के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि बिहार नाउ के पास वहां की विजुल्स मौजूद है..

थानाध्यक्ष पर युवक की मौत के बाद डेडबॉडी को छिपा कर थाने रखने का आरोप लगाया गया है….. सबसे बड़ा सवाल कि पुलिस इस मामले में क्यों रफा दफा करने में जुटी हुई है  ?… बासोपट्टी थानाध्यक्ष आखिर कौन सा सच छिपा रहे हैं  ??? आखिर सच क्या है  ??

आलोक, बिहार नाउ, मधुबनी

 

 

 

. ्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्सस्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स्स

 

 

 

 

Related posts

Newest Online Casinos New Zealand

Bihar Now

बिहार होगा राम मय, माफियाओं और अपराधियों का होगा सफाया – रवि किशन…

Bihar Now

नीतीश कुमार की NDA में फिर वापसी !… आज शाम राज्यपाल से मिलेंगे नीतीश कुमार ! …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो