Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में पिस्टल की नोंक पर बंधक बनाकर स्वर्ण व्यवसाई से लूटपाट, अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम…

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने आज अहले सुबह एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक ज्वेलरी की दुकान में स्वर्ण व्यवसाई को बंधक बनाकर बड़ी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।

घटना सदर अनुमंडल क्षेत्र के नगर थाना स्थित मेन बाजार सोनार पट्टी की है। पीड़ित स्वर्ण व्यवसाई कन्हैया कुमार ने बताया कि आज अहले सुबह 5 की संख्या में नकाबपोश अपराधी बाइक से पहुंचे और धड़ाधड़ दुकान में घुस गए । उस वक्त दुकान में 3 दुकानदार मौजूद थे अपराधियों ने सर्वप्रथम सवों को बंधक बना लिया एवं लॉकर की चाबी की मांग की। इसी क्रम में अपराधियों ने दुकानदार कन्हैया कुमार को पिस्तौल के बट से मारना शुरू कर दिया जिससे कन्हैया कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए । तत्पश्चात अपराधियों ने लॉकर की चाबी लेकर दुकान में उपलब्ध सोने एवं चांदी के सभी जेवरात को निकालना शुरू कर दिया तब तक दो ग्राहक भी दुकान में पहुंचे अपराधियों ने उन्हें भी बंधक बना लिया एवं सब के हाथ पैर को भी बांध दिया।

लूटपाट की घटना को अंजाम देकर अपराधी बाइक से पावर हाउस चौक की तरफ तेज गति से फरार हो गए। दुकानदारों का आरोप है कि नगर थाना पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी 1 घंटे बीत जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची । 1 घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है तथा सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की कोशिश कर रही है

धनंंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

कोरोना काल के दौरान अस्पताल में डॉक्टर के इंतजार में घंटो तरपता रहा मरीज, आखिर हो गई मौत… जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी चुनाव आयोग,2 सप्ताह बाद बुला सकती है सर्वदलीय बैठक…

Bihar Now

दरभंगा में एक दलित महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या ,पुलिस की कार्यशैली पर उठा सवाल !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो