Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

केंद्र सरकार पर तेजस्वी का तंज… हमलोग जुमलेबाजी नहीं, काम करते हैं… शिक्षा विभाग के बाद इस विभाग में होगी बंपर बहाली…

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज यानी गुरूवार को बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के 245 सहायकों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान सीएम ने कहा कि, आज देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है…

हमारी सरकार जबसे आयी है तबसे लगातार हमारा सबसे बड़ा मुद्दा यही रहा है और इसे दूर करने को लेकर हमारी सरकार तत्पर है। तेजस्वी ने कहा कि – मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी विभागों से रिक्तियां मांगी गई है। एक लाख 70 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं…

तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार के सीएम नीतीश कुमार के निर्देश के बाद राज्य में हरेक विभाग में जीतने भी खाली पद है, उसे भरने का काम किया जा रहा है…

राज्य में जल्द ही गृह विभाग की ओर से 75 हजार, स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1 लाख 60 हजार को नौकरी मिलनी है। पहले भी हजारों अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला है। हमलोग दस लाख नौकरी के साथ ही 10 लाख रोजगार भी देने का काम करेंगे…

इसके आलावा तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, कुछ लोग सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं। जो लोग हर साल दो करोड़ नौकरी की बात करते हैं…

, वहां तो नौकरियां छीनी जा रही हैं। उनके यहां चर्चा सिर्फ मंदिर-मस्जिद की होती है। पहलवानों के बारे में, शिक्षा- स्वास्थ्य के बारे में पूछने पर उनके पास कोई जवाब नहीं है। वो लोग बस उन्माद फैलाना जानते हैं…

डिप्टी सीएम ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि मंदिर भी बने और लोग पूजा भी करें, लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य का भी मंदिर बने। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग दुहराते हुए कहा कि बिहार विकास कर रहा है। विशेष राज्य का दर्जा मिले तो और विकास होगा। विधानसभा और संसद के जरिये इसकी मांग करते रहे हैं। आगे भी करते रहेंगे…

Related posts

Breaking : मोतिहारी में कोर्ट परिसर में गोलीबारी , कोर्ट कर्मी संजय ठाकुर को अपराधियों ने मारी तीन गोली, मौत…

Bihar Now

तेजप्रताप के बयान पर जेडीयू के नीरज कुमार का जोरदार हमला, कहा – हम कहते थे प्रवासी, तो मिर्ची लगती थी…अब तो भाई तेजप्रताप ही कह डाला…

Bihar Now

Breaking : विसर्जन को लेकर दो गांवों के बीच हंगामा और पथराव, पथराव में ASI को लगी चोट….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो