Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहार

दरभंगा के गंडक छात्रावास में अवैध रूप से रह रहे छात्रों को 3 दिनों के भीतर छात्रावास खाली करने का आदेश …

5 सदस्य जांच समिति ने भौतिक सत्यापन के द्वारा अनाधिकृत रूप से रह रहे 10 छात्रों को किया चिह्नित*

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति द्वारा गठित 5 सदस्यीय समिति ने भौतिक निरीक्षण के क्रम में गंडक छात्रावास में अनधिकृत रूप से रह रहे 10 छात्रों को चिह्नित किया है, जिनमें पीएच डी शोधार्थियों एवं अन्य छात्रों के नाम शामिल हैं…

अवैध रूप से रह रहे इन छात्रों को सूचित किया गया है कि वे 3 दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से छात्रावास खाली कर दें, अन्यथा ऐसे छात्रों के के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उनके पंजीयन एवं अन्य डिग्रियों को निरस्त करने हेतु संबंधित विभाग अध्यक्षों को सूचित किया जाएगा, जिसके लिए छात्र स्वयं ही उत्तरदायी होंगे ..

जांच समिति के संयोजक डा आनंद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन यह अपेक्षा नहीं की थी कि ऐसे उच्चतर शिक्षा का अध्ययन कर रहे एवं अनुसंधान कर रहे छात्र अनधिकृत रूप से छात्रावास में रहेंगे।

Related posts

Best Pokies With Welcome Bonus Machine

Bihar Now

ED की कार्यशैली पर RJD ने खड़े किए सवाल, कहा – लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी द्वारा दायर चार्जशीट में महिलाओं का नाम दाखिल करना‌ अति की पराकाष्ठा…

Bihar Now

खुटौना सीएचसी में प्रसव के दौरान रिश्वत मांगने का मामला आया सामने, प्रसव के बाद बच्चा मरा। थप्पड़ मारने और गाली देने का भी है आरोप। जांच कमिटी गठित

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो