Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

” CAA को लेकर भ्रम फैला रही है विरोधी पार्टी “

बेगूसराय में तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज पत्रकारों से रूबरू हुए। गिरिराज सिंह ने सीएबी पर हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा ।

श्री सिंह ने कहा कि सीएबी के नाम पर कांग्रेस पार्टी और विपक्षी पार्टी भ्रम फैला रही है। जामिया से लेकर पटना तक, पटना से बेगूसराय तक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। यह वे लोग हैं जो पाकिस्तान के जीतने पर पटाखा फोड़ते थे। यही लोग आज सीएबी के नाम पर विरोध कर रहे हैं ।

जामिया में दूसरा गोधरा बनाने की तैयारी थी जहां यात्रियों से भरी बस में आग लगा दी गई। कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान की भाषा बोलती है जिन्ना की सोच वाले लोगों की मंशा कभी कामयाब नहीं होगी।

सीएबी नागरिकता देने का कानून है ना की नागरिकता छिनने का। विपक्ष पार्टी कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना के तर्ज पर काम कर रही है।

लोगों को पेट में दर्द है कि आज राम मंदिर का मुद्दा सुलझ गया कश्मीर से 370 हट गया तीन तलाक कानून बन गया इसी को लेकर सीएबी का विरोध किया जा रहा है। सीएबी पहली बार नहीं आया है इससे पहले भी चार बार सीएबी आ चुका है ।
धनंजय झा, बेगूसराय,बिहार नाउ

Related posts

सीवान: स्कूल में पढ़ा रहे एक शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली…

Bihar Now

Exclusive: बिहार नाउ की खबर‌ पर SP ने लगाई मुहर, कहा- गैंगवार में हुई एक की हत्या !…

Bihar Now

समस्तीपुर में घर में घुसकर शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, एक सप्ताह पहले ही मृतका के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर जताई थी अनहोनी की आशंका !…

Bihar Now