Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

अचानक पुलिस इंस्पेक्टर के बुलेट में आग लगने से अफरा तफरी…

सहरसा गंगजला रेलवे ढाला रोड में आज अचानक पुलिस इंस्पेक्टर के रॉयल इन्फिल्ड बुलेट मोटर साइकिल में आग लगने से अफरा तफरी मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज लगभग बारह बजे दिन में गगजला रेलवे गुमटी ट्रेन सेंटिग के कारण बन्द था। इसी बीच गाड़ी की काफी जाम लग गयी। जाम में पुलिस नम्बर लगा एक रॉयल इन्फिल्ड बुलेट मोटर साइकिल भी गुमटी खुलने का इंतजार कर रहा था।बुलेट सवार युवक गाड़ी बन्द नही कर चालू अवस्था मे ही गुमटी खुलने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच दूसरी गाड़ी वाले ने बुलेट से धुंआ निकलते देख बुलेट सवार को कहा । देखते ही देखते धुंआ आग की लपटें में बदल गया।

जाम में फंसे सभी गाड़ी छोड़ भागने लगे।बाद में दमकल से आग पर काबू किया गया। धटना के सम्बंध में सदर थाना अध्यक्ष राजमणि ने कहा कि गगजला गुमटी के समीप पुलिस नम्बर लगा एक रॉयल इन्फिल्ड बुलेट मोटर साइकिल में बाइक के सॉट सर्किट के कारण आग लगी है। गाड़ी कुंदन कुमार नामक युवक चला रहा था।सम्भवतः बुलेट एक सब इंस्पेक्टर का है अब तक बाइक चालक ने कोई लिखित आवेदन नही दिया है। वैसे आग लगने का कारण का पता लगया जा रहा है।

बी एन सिंह पप्पन,क्राइम रिपोर्टर, सहरसा

 

 

Related posts

Are Online Casinos Legal In Nz

Bihar Now

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर आयोजित समीक्षात्मक बैठक में डीएम को दिए निर्देश…

Bihar Now

मृतक बच्चियों के परिजनों को 04 लाख रूपया अनुग्रह अनुदान का भुगतान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो