Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

अनियंत्रित बस की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत, चालक फरार…

बेगूसराय:- बेगूसराय खगड़िया मुख्य पथ के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 31 जानीपुर ढाला के समीप शनिवार की देर शाम बलिया बाजार से पढ़ाई कर अपने घर जा रहे एक साइकिल सवार छात्र को एक अनियंत्रित बस चालाक के द्वारा कुचलने से उक्त छात्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।

जानकारी के अनुसार मृतक छात्र की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहरी गांव के वार्ड सदस्य शशि भूषण शर्मा का पुत्र के रूप में किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि मृतक छात्र बलिया बाजार से अपने गांव की ओर जा रहा था तभी खगरिया की ओर से आ रही धर्म रथ ट्रैवल सर्विस की बस जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR34P-3011 का ड्राइवर तेज गति से अनियंत्रित होकर चलाते हुए आ रहा था जिस दौरान उक्त साइकिल सवार छात्र को रौंदते हुए निकल गया । छात्र को ठोकर मार कर भागने के क्रम में बस चालक ने अपनी जान बचाने के चक्कर में एक घोड़े को भी कुचल डाला जिससे घोड़े की मौत भी घटनास्थल पर ही हो गई।

एनएच पर घटित दुर्घटना को लेकर आसपास के लोगों ने उक्त बस का पीछा कर ड्राइवर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन मौका पाकर बस चालक भागने में सफल रहा । स्थानीय लोगों के द्वारा बलिया थाना पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी सूचना दिए जाने के बाद बलिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त बस को अपने कब्जे में लेते हुए मृतक की लाश को भी कब्जे में ले मामले की छानबीन में जुट गई है।

प्रदीप झा, बेगूसराय

 

Related posts

“मीडिया के सुचिता को बनाए रखना जरूरी”… क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने की WJAI की सराहना…

Bihar Now

“बिहार के सीएम नीतीश कुमार से सीख लेनी चाहिए यूपी के सीएम को … पीएम से कांग्रेस की अपील, योगी आदित्यनाथ के मामले में हस्तक्षेप करें पीएम”…

Bihar Now

छापेमारी के दौरान 202 कार्टून विदेशी शराब बरामद

Bihar Now