Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Update : मधुबनी नरसंहार मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी के घर कुर्की जब्ती जारी, हथियार बरामद…

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से आ रही है जहां नरसंहार मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.. मधुबनी  नरसंहार मामले में मुख्य आरोपी प्रवीण झा के घर कुर्की जब्ती चल रही है.. मुख्य आरोपी प्रवीण झा के घर से देसी रायफल बरामद होने की सूचना आई है… अवैध रूप से देसी राइफल घर से बरामद की गई है..  इसकी पुष्टि मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने की है..

जानकारी के मुताबिक बेनीपट्टी डीएसपी सहित तमाम थानों के पुलिस प्रवीण जा के घर की कुर्की जब्ती कर रही है ..इस दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद होने की भी सूचना है..प्रवीण झा के घर से हथियार बरामद किया गया है..हालांकि अभी कुर्की जब्ती जारी है…

मधुबनी के बेनीपट्टी थाना के गैवीपुर स्थित प्रवीण झा के घर की कुर्की जब्ती की गई है.. मोहम्मदपुर में 5 लोगों की हत्या मामले में प्रवीण जहां मुख्य आरोपी है.. पिछले चार-पांच दिनों से मुख्य आरोपी की तलाश जारी थी लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने के बाद प्रवीण झा के घर की कुर्की जब्ती की गई है..

बता दे कि होली के दिन बिहार के मधुबनी के मोहम्मदपुर में आपसी रंजिश को लेकर 5 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसके बाद तमाम आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं.. इस मामले में सरकार की काफी फजीहत होने के बाद आज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रवीण जाकर घर की कुर्की जब्ती की है…. हालांकि इस मामले में अभी भी कई नामजद अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं..

आलोक कुमार, बिहार नाउ, मधुबनी..

Related posts

Big Breaking : छपरा में गोली मारकर एक युवक की हत्या..

Bihar Now

बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर की हत्या…

Bihar Now

अतिक्रमण हटाने गए पुलिस का लोगों ने किया विरोध, पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज में कई लोग घायल

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो