Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रह रहे नियोजित शिक्षकों और BDO के बीच बढ़ी टकराहट,एक दूसरे पर दर्ज करवाया FIR…

बेगूसराय में नियोजित शिक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल अब उग्र रूप लेता जा रहा है । इसी कड़ी में जिले के तेघड़ा थाना में बीती रात बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की तेघड़ा इकाई के प्रखंड सचिव सूरज पासवान एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भुनेश्वर राय ने एक दूसरे पर मारपीट एवं अभद्रता का मामला दर्ज करवाया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर शिक्षक सूरज पासवान एवं चंदन कुमार अपने अन्य शिक्षक सहयोगियों के साथ जिस समय बीआरसी भवन अपनी मांगों को लेकर पहुंचे थे उसी वक्त तेघड़ा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भुवनेश्वर राय भी वहां मौजूद थे और उन्होंने आए हुए शिक्षकों के साथ अभद्रता की ।

वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भुनेश्वर राय ने भी चंदन कुमार पर जूता दिखाने एवं गाली गलौज करने का मामला दर्ज करवाया है । शिक्षकों का आरोप है कि अपनी मांगों को लेकर शिक्षक संघ सरकार से लड़ाई लड़ रही है लेकिन निचले स्तर पर विभाग के पदाधिकारी इस लड़ाई को व्यक्तिगत लेकर गुंडागर्दी कर रहे हैं ।

फिलहाल पुलिस ने शिक्षक चंदन कुमार को हिरासत में ले लिया है। लेकिन शिक्षक संघ ने भी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर मामला दर्ज करवाया है । पुलिस के अनुसार पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
घ

Related posts

Online Casino Live Roulette Nz

Bihar Now

पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज, CM नीतीश कुमार भी पहुंचे, दी मुबारकबाद…

Bihar Now

Breaking: आरा में अनकंट्रोल अपराधी, अपराधियों ने ऑटो चालक को मारी गोली..

Bihar Now