Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

अपराधियों ने पूर्व मुखिया को मारी गोली, इलाज के क्रम में अस्पताल में हुई मौत

 

इस वक्त की बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है जहां अपराधियों ने पूर्व मुखिया पवन यादव को गोली मारी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके वारदात से फरार हो गया।

गोली लगने के बाद परिजन तथा आसपास के लोग पवन यादव को जयनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

 

मौके वारदात पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है। ये घटना मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना इलाके के मठिया गांव की है।

बताया जाता है कि इससे पहले भी इनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया था उस दौरान इलाज बच गए थे । आज अहले सुबह भी अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई , जहां मुखिया को सिर में और बॉडी के पार्ट में लगी । पवन यादब नाम के पूर्व मुखिया को करीब दर्जन भर अपराधियों ने गांव में घुसकर पहले तो दहशत फैलाया और जब गांव के लोग डर गए फिर अकेले देख मुखिया को भून दिया ।

लेकिन एक अपराधी को ग्रामीणों द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।इससे पहले भी पूर्व में अपराधियों की गोली का शिकार हुए था । आपसी रंजिश के कारण अपराधी ने गोली मारकर फरार हो चुका है । वही बासोपट्टी के पूर्व प्रमुख बीरेंद्र यादव ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण गोली मारा गया है । वहीं एसडीपीओ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई । मीडिया को बताया हत्या के सभी पहलू पर जांच की जा रही है ।

आलोक कुमार, मधुबनी

 

Related posts

जेडीयू नेता का अपहरण, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

बिहार में चुनाव से पहले फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पटना SSP सहित 18 IPS का तबादला, देखें पूरी लिस्ट..

Bihar Now

शिल्पी राज और विजय चौहान का गाना “रसगुल्ला” ने मचाया धमाल, अब हो रहा वायरल…

Bihar Now