Bihar Now
BREAKING NEWS
अपराधटॉप न्यूज़बिहार

अपराधी से लड़ते हुए सहरसा के लाल “फारुख ” हुए शहीद, घर में मौत की सूचना के बाद मचा कोहराम

राजीब झा /सहरसा

बिहार के छपरा जिला अंतर्गत मढ़ोरा में SIT टीम पर बीते मंगलवार अपराधियों के द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी की घटना की गई थी । जिसमें एक एसएचओ व एक सिपाही मोहम्मद फारूक आलम शहीद हो गये। मोहम्मद फारूक आलम सहरसा जिले के बैजनाथपुर ओपी अंतर्गत गम्हरिया का रहने वाला था। घर पर मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया है। वहीं परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार की मोहम्मद फारूक आलम की शादी को मात्र 11महीना हुआ था और इस बार के बकरीद में छुट्टी पर घर आया था।

वहीं इस घटना को लेकर शहीद सिपाही के पिताजी नें कहा साढ़े 9 बजे रात में पता चला और किसी दूसरे के मोबाईल पर सूचना आया जो आपका बेटा शहीद हो गया,उन्होंने ये भी कहा की मेरा बेटा तो शहीद हो गया लेकिन वो लड़ने वाला जवान था।  वहीं शहीद के बहनोई ने कहा की परोस के यहां फोन आया था जो आपका फारूक आलम छपरा में जो ड्यूटी करता था और SIT में कार्यरत था वो अपराधियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया। वहीं थाना से भी इसकी सूचना मिली ,थाना वाले भी आये थे साथ ही साथ जिले से एसपी राकेश कुमार भी देर रात आये थे और सांत्वना देकर चले गये,और बोले अंतिम विदाई में आएंगे।

शहीद की फुआ ने कही की गर्व की बात है की मेरा जांबाज भतीजा दुश्मनों से लड़ते लड़ते शहीद हुआ है इससे और गर्व की क्या बात हो सकती है।

Related posts

IAS संजीव हंस के ठिकानों पर ईडी की रेड, मुंबई और कोलकाता में पहुंची टीम…

Bihar Now

आरजेडी का सुपौल में भी साइकिल यात्रा,बढ़ती मंहगाई के खिलाफ सड़क पर विरोध मार्च…

Bihar Now

बड़ी खबर : डंपिंग एरिया में कचरा फेकवाएगी पुलिस – SSP

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो