Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारराष्ट्रीय

अब इंतजार खत्म !…आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे ‘UPSC Aspirants’ के लिए स्वर्णिम मौका, छात्रवृत्ति के माध्यम से मिलेगा सहयोग… चाणक्या आईएएस एकेडमी की खास पहल …

  •  मुख्य अतिथि डॉ. शैलज श्रीवास्तव, प्रिंसिपल, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज ने इस सेमिनार के लिए डॉ. कृष्णा सिंह को दिया धन्यवाद…

गया : दृढ़ संकल्प इच्छाशक्ति एवं उचित मार्गदर्शन सफलता की कुंजी है.. यदि किसी व्यक्ति को यह साधन उपलब्ध है तो आसानी से किसी भी निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है क्योंकि आदमी के दिमाग से बढ़कर इस दुनिया में कोई चीज नहीं है ….

अपनी आवश्यकता अनुसार कोई भी अपने दिमाग को भी प्रयोग कर निर्धारित लक्ष्य भेदने के लिए तैयार हो सकता है.. यह बातें चाणक्या आईएएस एकेडमी पटना के रीजनल हेड डॉ. कृष्णा सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को संबोधित करते हुए कहा….

उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने आंतरिक शक्तियों को उजागर कर बड़ी से बड़ी कामयाबी हासिल कर सकता है, आप सभी में कुछ कर गुजरने की अपार शक्ति है.. जरुरत है तो सिर्फ उसे पहचानने एवं सही दिशा की ओर अग्रसर होने की …

डॉ. कृष्णा सिंह ने कहा कि यहाँ आकर मुझे अपार खुशी हो रही है.. डॉ. कृष्णा सिंह ने गया जिले के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष छात्रवृत्ति की भी घोषणा की… उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा के द्वारा विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को उनकी मेधा के अनुरूप छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा…

यह घोषणा करते हुए डॉ. कृष्णा सिंह ने कहा कि वैसे मेधावी छात्र जो आर्थिक कारणों से संस्था तक नहीं पहुंच पाते उनके लिए यह स्वर्णिम मौका है..

विद्यार्थियों की गया में ब्रांच खोलने कि व्यापक मांग पर डॉ.कृष्णा सिंह ने गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि इसके लिए हम‌ कुछ आवश्यक तकनीकि पहलुओं पर काम करेंगे और जल्दी ही कुछ निर्णय लेंगे …

डॉ. कृष्णा सिंह ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें सिविल सेवा परीक्षा की बारीकियों से भी अवगत कराया ‌और बताया कि हाल ही में आए सिविल सेवा परीक्षा 2022 के रिजल्ट में चाणक्य आईएएस एकेडमी के छात्रों ने बड़ी संख्या में सफलता हासिल कर संस्था को गौरवान्वित महसूस कराया… चाणक्य आईएएस एकेडमी की बिहार में तीन शाखाएँ समेत पूरे देश में 25 ब्रांच हैं…

Related posts

मंत्री संजय झा ने केंद्र सरकार से की बड़ी मांग !… नेपाल सीमा पर बनाए बांध या फिर पैकेज दे केंद्र सरकार…

Bihar Now

रणक्षेत्र में तब्दील हुआ दरभंगा का पॉलिटेक्निक कॉलेज… भारी तादाद में मौके पर पहुंची पुलिस…

Bihar Now

शराबबंदी वाले राज्य में जहरीली शराब से शख्स की मौत, परिजनों का आरोप- रोज पीते थे शराब…प्रशासन ने पोस्मार्टम रिपोर्ट आने की कही बात… सच क्या ?….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो