Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

अभी तक कोरोना मुक्त है दरभंगा,खौफ के साए के बीच राहत की खबर…

कोरोना के खौफ के बीच बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां सिवान के एक पाज़िटिव मरीज के संपर्क में आए दरभंगा में मौजूद युवक का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया है.. इसके बाद से जिला प्रशासन सहित जिले के लोगों ने राहत भरी सांसें लीं है..

.इसको लेकर कुछ लोगों का ये भी मानना है दरभंगा डीएम व जिला प्रशासन कोरोना से जंग जिस तरीके से मुस्तैद है, वो वाकई सराहनीय है और उसका ही ये कहीं न कहीं फलस्वरूप है…

बता दें कि रविवार शाम से चर्चा में आए उस संदिग्ध कोरोना युवक की ख़बरें इलाके में फैलने के बाद लोगों काफी भय हो गया था..लोग इसको कई तरह की बातें कर रहे थे…

लेकिन आज शाम इस युवक का निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन सहित लोगों के चेहरे पर मुस्कान व अभी तक कोरोना मुक्त दरभंगा वासी होने का एहसास फिर से लौट गया.. हालांकि आगे क्या होगा इसको लेकर कुछ कहना मुनासिब नहीं है.. लेकिन फिलहाल दरभंगा के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है…

राजू सिंह बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

बेगूसराय में चोरी के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई, मौके पर पुलिस पहुंचकर बचाई जान…

Bihar Now

बिहार में भी हो गया ऑपरेशन लोटस? सीएम नीतीश कुमार के सबसे बड़े फैसले पर उठ रहे सवाल, निशाने पर बीजेपी…

Bihar Now

दिसम्बर 2019 तक गढ़ बरुवारी से सुपौल दौड़ेगी ट्रेन…

Bihar Now