Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अमित शाह के बिहार दौरे से “INDIA” गठबंधन को फायदा होगा, ऐसा क्यों बोले तेजस्वी यादव ?

गृह मंत्री अमित शाह की शनिवार को मधुबनी के झंझारपुर में होने वाली रैली को लेकर बिहार में सियासत तेज है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इसे लेकर अमित शाह एवं बीजेपी पर निशाना साधा है।

तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि भले ही अमित शाह पूरे साल बिहार में रह लें, रैलियां कर लें, इसका फायदा इंडिया गठबंधन  को ही होगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शाह शनिवार दोपहर में बीजेपी की बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अमित शाह पार्टी (बीजेपी) के काम से ही बिहार आ रहे हैं। बिहार के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे रहे हैं। ना ही विकास का काम कर रहे हैं।

तेजस्वी ने कहा कि अमित शाह बिहार एक दिन के लिए आए या पूरे 365 दिन रहे, बीजेपी को इसका फायदा नहीं होने वाला है। शाह के बिहार आने का फायदा इंडिया गठबंधन को ही मिलेगा। उनका राज्य में आना इस बात का सबूत है कि वे कितने डरे हुए हैं।

बता दें कि अमित शाह दोपहर में एक बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से झंझारपुर पहुंचकर बीजेपी की जनसभा को संबोऐिप पर पढ़ें फिर अररिया के जोगबनी में नेपाल सीमा पर सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। शाह शनिवार को करीब चार घंटे बिहार में रहेंगे…

Related posts

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिलेभर में 31 जुलाई तक चलेगा मेगा अभियान, जिलेभर में 18.26 लाख लाभुकों का बनाया जाना है कार्ड।

Bihar Now

भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा पैकेजबंद पानी के गुणवत्‍ता नियंत्रण कर्मियों के लिए दो दिवसीय कैप्‍सूल कोर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न….

Bihar Now

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच बवाल, पथराव में पुलिस कर्मी सहित कई लोग घायल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो