Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारराष्ट्रीय

Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी !… सुबह सवेरे वैशाली में फूल‌ तोड़ने बाहर निकली महिला को मारी गोली, हालत गंभीर…

वैशाली: बिहार के वैशाली में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. रविवार अहले सुबह मां-बेटे पर गोलीबारी की एक घटना सामने आई है. इस घटना में मां बुरी तरह घायल हो गई. महिला अपने बेटे के साथ सुबह सूरज निकलने से पहले फूल तोड़ने गई थी. तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन दोनों से लूटपाट की कोशिश की और इस दौरान मां-बेटे पर गोली चला दी. इस घटना में बेटा बाल-बाल बच गया. महिला के सीने में गोली लगी है. महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घटना बराटी ओपी क्षेत्र के अंधरावर गांव की है.

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि 46 वर्षीय बेबी देवी अपने बेटे मनीष के साथ अहले सुबह घर से फूल तोड़ने के लिए निकली थी. इसी बीच सुनसान इलाका देख कर एक बाइक पर सवार तीन अपराधी मां बेटे से मोबाइल छिनने लगे. तभी पुलिस की गश्ती गाड़ी आता देख अपराधियों ने महिला को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. घायल महिला को बेटे ने पुलिस की सहायता से सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां महिला के प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है.

Related posts

सनशाइन हेल्थ केयर इंस्टिट्यूट में सेमिनार का आयोजन,सभी अतिथियों ने व्यक्त किए अपने अपने विचार….

Bihar Now

जिले के 4489 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई की रस्म…

Bihar Now

राजनीति में अपनी औकात का एहसास हो गया तेजस्वी यादव, आप की बात पर भरोसा नहीं करती है बिहार की जनता – नीरज कुमार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो