Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना से निपटने को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक… दिए कई अहम निर्देश..

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर डोर टू डोर कैंपेन की अद्यतन स्थिति, गेहूं की अधिप्राप्ति, एवं लॉकडाउन में रोजगार सृजन को लेकर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश: –
15 अप्रैल से पैक्सों के माध्यम से शुरु हुए गेंहू अधिप्राप्ति के कार्य में किसानों को कोई कठिनाई न हो, किसानों को निर्धारित समय के अंदर राशि का भुगतान करें।
पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आज से आरंभ हुए डोर टू डोर कैंपेन की समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री का निर्देश: – प्रभावित जिलों में एक्टिव स्क्रीनिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण की चेन तभी टूटेगी जब कोई घर नहीं छूटेगा।
रोजगार सृजन की समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री का निर्देश: – कहा कि इसका उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को काम मिले। मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव वित्त विभाग को दिया निर्देश: रोजगार सृजन से संबंधित योजनाओं के लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाए।
मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को दिया निर्देश: लॉकडाउन में पुलिस दृदता से कार्य करें लेकिन लोगों के साथ विनम्रता का व्यवहार करे। यह कठिन समय है, लोग लॉकडाउन में अनुशासन रखे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

पटना विश्वविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्राध्यापक प्रो राम नन्दन शुक्ल का निधन… विज्ञान वेत्ता के साथ साथ अध्यात्म के भी ज्ञाता थे प्रो.शुक्ला… श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने व्यक्त किए विचार..

Bihar Now

HC में जातियों की गणना पर सुनवाई पूरी, चीफ जस्टिस की बेंच ने फैसला रखा सुरक्षित…

Bihar Now

सीवान के नवादा का टूटा पुल, गांव में घुसा पानी…कई गांव का टूटा सम्पर्क…

Bihar Now