Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking: आरा में अनकंट्रोल अपराधी, घर में बैठे व्यवसाई को हथियारबंद अपराधियों ने मारी गोली, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !…

जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज

घटना का कारण स्पष्ट नहीं तफ्तीश में जुटी पुलिस

टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मुहल्ले में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

आरा – आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मुहल्ले में शुक्रवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने एक किराना दुकानदार को गोली मार दी।जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया।इसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है

।जानकारी के अनुसार जख्मी काजी टोला निवासी अरुण कुमार का 30 वर्षीय पुत्र राजा बाबू है। पेशे से एक किराना दुकानदार हैं और उनकी दुकान दुकान कटरा बाजार में हैं।इधर जख्मी राजा बाबू ने बताया कि वह सुबह अपने घर पर बैठा था।तभी चार की संख्या पैदल रहे में हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी।जख्मी को दाहिने जांघ में दो गोली मारी गई है।हालांकि की घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा

Related posts

बिहार : BDO से 10 लाख रंगदारी की मांग, धमकी भरा पत्र के साथ पिस्टल का खोखा बरामद…

Bihar Now

How To Win In Deposit Casino Pokies

Bihar Now

बेगूसराय में जमीनी विवाद में एक युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो