Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेवजह गलियों में घूमने की आदत है, तो हो जाइए सावधान !… दरभंगा में अब आसमान से भी पुलिस कर रही निगरानी…

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉक डाउन की अवधि 14 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई तक करते हुए, 20 अप्रैल तक और ज्यादा सख्ती से लागू करने की अपील की है। लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की घोषणा के बाद दरभंगा में पुलिस द्वारा इसके सख्ती से अनुपालन कराने में जुट गई है। सुबह से ही पुलिस बल सड़को पर निकलकर लोगो से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवा रही है।

ड्रोन से निगरानी का किया गया परीक्षण

वही लॉकडाउन के उलंघन के मामले में जहां वाहन चेकिंग कर जहाँ लाखों रुपये के फाइन वसूलेजा रहे है। वहीं दूसरी तरफ अब भीड़ भाड़ वाली जगहों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे की भी सहायता लेनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शहर के लहेरियासराय स्थित लोहिया चौक पर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के नेतृत्व में जहां सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, वहीं ड्रोन से निगरानी का परीक्षण भी किया गया। इस दौरान सिटी एसपी योगेंद्र कुमार, सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह आदि भी उपस्थित थे।

छतों पर मजमा लगाकर बैठे लोगो पर होगी करवाई

वही वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि मुख्य सड़कों पर पुलिस की गश्ती लगातार जारी है। पर कुछ ऐसे गली जहां पुलिस बल की गश्ती नही हो पाती, वहां ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। यदि लॉक डाउन का उलंघन दिखता है तो निश्चित रूप से कारवाई की जाएगी। वही उन्होंने बताया कि सूचना मिलती रहती है कि कुछ लोग घरों के छतों पर भी मजमा लगाकर बैठते हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का उलंघन करते हैं। ऐसे लोग भी ड्रोन कैमरे से पकड़ में आ जाएंगे और उनपर कारवाई की जाएगी।

राजू सिंह बिहार नाउ, दरभंगा

 

Related posts

आरक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे तेजस्वी यादव, कहा- ‘जो लड़ाई लड़नी होगी वो…’

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में कैश चोरी की तस्वीर सीसीटीवी में हुई कैद दुकान से निकाले गए कर्मी ने ही दिया घटना को अंजाम…

Bihar Now

Breaking : बिहार में बेखौफ अपराधी !… दिनदहाड़े ICICI बैंक में 15 लाख की लूट, नकाबपोश अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम…

Bihar Now