Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

नालंदा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, युवती को लगी गोली, मातम में बदला शादी का जश्न

नालंदा: जिले के सरमेरा थाना इलाके के धनावां गांव में हर्ष फायरिंग में एक युवती की मौत (Nalanda News) हो गई. बताया जा रहा है कि बीती रात शादी समारोह था. धूमधाम से पटना से बारात आई थी. लड़की के दरवाजे पर समधी मिलन की रस्म हो रही थी. इस दौरान किसी ने ताबड़तोड फायरिंग शुरू कर दी, जिससे छत पर मौजूद एक युवती को गोली लग गई. गोली लगने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस दौड़े दौड़े गांव पहुंची, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाला व्यक्ति फरार हो गया. पुलिस जांच करने की बात कह रही है.

परिवार में मचा कोहराम

मृतका युवती की पहचान विजय सिंह की 20 वर्षीय पुत्री करीना कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गांव के ही रंजित सिंह के पुत्री की शादी थी. युवती शादी में शामिल होने के लिए गई हुई थी. फिलहाल घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. युवती ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थ. युवती के पिता और भाई फिलहाल दूसरे प्रदेश में रहकर काम करते हैं, जिससे घर परिवार का भरण पोषण होता था.

परिजनों से पूछताछ में जुटी पुलिस

वहीं, इस मामले को लेकर सरमेरा थाना की पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भेजा गया है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. दोषियों पर कार्रवाई होगी.

Related posts

वैक्सीन पर पीएम की तस्वीर को लेकर मांझी के सवाल का समर्थन… नीतीश सरकार में मांझी के ‘वजूद’ पर RJD का सवाल ?…

Bihar Now

नीतीश कुमार की महत्त्वाकांक्षी नल जल योजना की एक बार फिर खुली पोल, पानी का दबाव पड़ते ही फट गई पानी की टंकी…

Bihar Now

Breaking: महागठबंधन से अलग हुए उपेंद्र कुशवाहा, कहा – नीतीश को टक्कर देने की तेजस्वी में दम नहीं !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो