Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

तेज रफ्तार ट्रैक्टर घर में घुसा, दबकर 3 वर्षीय मासूम की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस

मो. अंजुम आलम

जमुई : खैरा थाना क्षेत्र के खड़ूई गांव में बुधवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर एक मकान को तोड़ते हुए घुस गई। जिससे दब कर बालमुकुंद यादव के 3 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। इस दौरान भाग रहे ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने पड़कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिर पुलिस द्वारा चालक को गिरफ्तार कर व ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों का भी सामना करना पड़ा ,फिर कड़ी मोशक्कत के बाद पुलिस के द्वारा समझा- बुझाकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे के शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। यहां रात ज्यादा होने की वजह से गुरुवार की सुबह डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। उंसके बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।

बताया जाता है कि बच्चा अपने घर में बैठकर दूध पी रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर आई और अचानक असंतुलित होकर घर को तोड़ते हुए घर में घुस गई। जिससे कुचलाकर बच्चे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। परिवार वालों के चीख और चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन बन गया। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया।आपको बता दे की मृतक बच्चा दो भाइयों में बड़ा भाई था उसे एक बहन भी है। वही दुर्घटना के बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर रही है .

Related posts

NDA शासन से अब जनता हो चुकी है त्रस्त,विस चुनाव से पहले घोषित होगा महागठबंधन का CM कैंडिडेट – गोहिल..

Bihar Now

NDA की सरकार बनने से पहले नीतीश कुमार ने अपने सभी सांसदों को बुलाया दिल्ली, सियासी बाजार गर्म…

Bihar Now

नीतीश के वीडियो पर बढ़ा विवाद, जेडीयू नेता नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो