Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

अवैध वसूली के खिलाफ भड़का आक्रोश !… थाने पर हमला व तोड़फोड़, “सु”शासन राज में ‘खाकी’ वर्दी की ये कैसी शर्मनाक हरकत ?…

सुभाष शर्मा, बिहार नाउ, दरभंगा

बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है, जहां ‘खाकी’ वर्दी के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट गया.. इसके बाद स्थानीय लोगों ने थाने पर हमला कर दिया… जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मियों के अवैध वसूली के खिलाफ लोगों का गुस्सा इस कदर भड़का कि मंगलवार देर रात लोगों ने थाने में घुसकर जमकर बवाल काटा .. थाने की कई कुर्सियां तोड़ दी साथ ही कई फाइलें को भी फाड़ दिया…

मामला दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर ओपी  का है , जहां स्थानीय लोगों का जबरदस्त बवाल हुआ है.. स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस लोगों से जबरन रुपए की अवैध वसूली करती है…

  • वहीं जब इस घटना की सूचना कंट्रोल रूम को मिली तो, नगर थाना सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजितपुर व शुभंकरपुर गांव के लोगो के सुरक्षा प्रदान करने के यह टीओपी खुला था। लेकिन सुरक्षा देने के वजाय पुलिस लोगों से अलग-अलग तरीके से वसूली करती है।

वही पीड़ित राहुल कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में रहने वाले अधिकांश लोग मजदूरी करने वाले है। तथा काम से देर रात लौटते है। देर रात काम से लौटने वाले लोगों को गश्ती पुलिस रोक कर पकड़ लेती है और टॉर्चर करते हुए अवैध वसूली करती है। पूर्व में भी इस तरह की शिकायत टीओपी प्रभारी के पास की गयी है। प्रभारी द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई की बात की गई। लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। आज भी पुलिस ने हमे रोक कर हमारे साथ बदसूलकी की है।

इस सबंध में शुभंकरपुर टीओपी प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि हमारे थाना पर कुछ उपद्रवी तत्व आकर तोड़फोड़ किया है। पुलिस के द्वारा गश्ती के दौरान सुरक्षा को लेकर चेकिंग किया जाता है, तो उनलोगो को परेशानी होती है। अगर उनलोगो को यहां के पुलिस बल से किसी तरह की परेशानी है।

तो उन्हें मेरे पास आकर शिकायत करना चाहिए। लेकिन उनलोगो ने मुझसे कुछ कहा नही और सीधे थाना में घुसकर तोड़फोड़ कर दिया है। तोड़फोड़ के दौरान उपद्रवीयो ने कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण कागजात को फाड़ दिया है।

 

Related posts

रफ़्तार का कहर…बस की चपेट में आने से एक बच्ची सहित दो घायल…

Bihar Now

Breaking : गोलियों की तरतराहट से सहमा सुपौल, सरेआम एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, विरोध में सड़क जाम… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

विपक्षी एकता की महाबैठक, राहुल गांधी पहुंचे पटना एयरपोर्ट, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया रिसीव…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो