Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारमनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

अश्विनी चौबे पहुंचे आरा, निगम के संवेदकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, SDM के खिलाफ की शिकायत…

राकेश कुमार, आरा

आरा – केंद्रीय खाद्य उपभोक्ता, वन व पर्यावर, जलवायु राज्यमंत्री अश्विनी चौबे शुक्रवार को आरा के सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता की। लेकिन प्रेस वार्ता के पहले ही नगर निगम के संवेदको के द्वारा जमकर विरोध किया गया।

संवेदको ने जिले के एसडीएम और नगर निगम के अतिरिक्त प्रभार मिले वैभव श्रीवास्तव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये। उसके बाद निगम के सभी संवेदको ने राज्यमंत्री अश्विनी चौबे से मिलकर निगम की दयनीय स्थिति को बताया। उसके बाद संवेदको ने मंत्री जी को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान निगम के संवेदन बलवंत सिंह ने बताया कि निगम के नगर आयुक्त को जब से उनकी तबियत बिगड़ी है। तभी से नगर निगम का प्रभार आरा के एसडीएम वैभव श्रीवास्तव को दिया गया है। जिसके बाद निगम पर वो अपना हक चला रहे है। इतना ही नहीं जब सभी संवेदक उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे तो उन्होंने हम सभी लोगों से दुर्व्यवहार किया। उसके बाद उन्होंने कहा कि तुम सब बिना आदेश के मुझसे मिलने कैसे आ गए।

संवेदक ने बताया कि उसके बाद हम लोगों ने उनसे मिलने का परमिशन लिया और मिलने गए। उसके बाद हमलोगों ने उनसे कहा कि हम लोगों ने जितना काम करवाया है। उस काम का पैसा दे दीजिए। तो इस सवाल पर वैभव श्रीवास्तव आग बाबूलाल हो गए। उन्होंने हमलोगों को कहा कि मैं पैसों के बारे में कुछ नहीं जानता हूँ, जो नए अधिकारी आएंगे उनसे कहना। इतना ही नहीं उन्होंने हमें जेल भेज देने की भी धमकी दी।

इस लिए हम सभी राज्यमंत्री अश्विनी चौबे से मिलकर आये है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस मामले पर एसडीएम से बात की जाएगी, वहीं संवेदकों ने 72 घंटे में कार्य नही पर आंदोलन की दी चेतावनी मौके पर संवेदकों में भाजपा के युवा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष रितेश कुमार वार्म, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष नीरज सोनी, बल्लू सिंह, रंजन सिंह, प्रशांत कुमार सिंह उर्फ भोलू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, सहित कई सवेंदक मजूद रहें।

Related posts

दरभंगा में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही !… सॉइनस का ऑपरेशन कराने पहुंची एक महिला गंवा बैठी आंख की रोशनी …

Bihar Now

मुकेश सहनी और तेजस्वी के जश्न पर सियासत !… जेडीयू ने किया पलटवार, कहा- हम अपने हेलिकॉप्टर में मुर्गा खाएं, दूसरों को क्या मतलब…

Bihar Now

दरभंगा में ‌57 साल बाद शुरू हुआ विमान यात्रा, NDA का ड्रीम प्रोजेक्ट रहने के बावजूद उड़ान के दौरान इतनी सादगी क्यों ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो