Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

आग लगने से दो घर जलकर खाक, एक वृद्ध सहित एक बच्ची झुलसी ..

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में घर में आग लगने से जहां दो घर जलकर राख हो गए वहीं एक वृद्ध समेत एक 5 वर्षीय बच्ची भी झुलस गई जिसका इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है । लोगों के द्वारा गैस सिलेंडर फटने की वजह से आग लगने की बात बताई जा रही है

।घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा- 3 चक्की की है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त सभी लोग अपने अपने घरों में बैठे हुए थे इसी वक्त अनिल महतो के घर में एक जोरदार धमाका हुआ और घर में आग लग गई। देखते-देखते आग बगल के घूरन महतो के घर में भी पकड़ लिया और सामान सहित पूरा घर जलकर राख हो गया । आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा चापाकल एवं अन्य संसाधनों से आग पर काबू पाए जाने का प्रयास किया जा रहा है ।

खास बात यह है कि प्रशासन को सूचना देने के बावजूद भी तकरीबन डेढ़ घंटे बीत जाने के बाद तक अग्निशमन विभाग या प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची है । किसी तरह लोगों के द्वारा ही आग पर काबू पा लिया गया है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

 

 

बाइट- पीड़ित महिला

Related posts

भागलपुर के नाथनगर में बम ब्लास्ट, 2 बच्चे घायल… मची अफरा-तफरी…

Bihar Now

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ 6 अपराधी गिरफ्तार, लूट की 3 बाइक भी बरामद…

Bihar Now

रक्तदान के क्षेत्र में कोशी रक्तदान के महादानी को मिला बिहार रत्न सम्मान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो