Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

‘आगाज आपने किया अंजाम तक हम ले जाएंगे… BJP पर जेडीयू का पलटवार …

पटना: बिहार में पोस्टर वार आपने सुना होगा लेकिन इन दिनों कार्टून वार शुरू हो गया है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने गुरुवार (26 अक्टूबर) को एक बार फिर कार्टून शेयर करते हुए बीजेपी पर पलटवार किया. ‘प्रमाण’ देते हुए कहा कि हिम्मत है तो नकारो. यह भी कहा कि आगाज आपने (बीजेपी) किया है तो अंजाम तक हम ले जाएंगे.

दरअसल, नीरज कुमार ने सावरकर और नाथूराम गोडसे का नाम लेते हुए बीजेपी पर पलटवार किया है. नीरज कुमार ने नाथूराम गोडसे की पत्रिका ‘अग्रणी’ का हवाला देते हुए वीर सावरकर पर आरोप लगाए हैं.

गुरुवार की सुबह नीरज कुमार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) से कार्टून पोस्ट करते हुए पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, सुशील कुमार मोदी समेत कई नेताओं को टैग किया है. इसके अलावा उन्होंने bjp4india और bjp4bihar को भी टैग किया है.

नीरज कुमार ने एक्स पर लिखा है, “आगाज आपने किया अंजाम तक हम ले जाएंगे फैसला आप करें, हिम्मत है तो नकारो. प्रमाण :- “अग्रणी” पत्रिका, वर्ष- 1945 संपादक- नाथूराम गोडसे वित्त पोषक- सावरकर (अंग्रेज से माफी मांगने वाला) ने महात्मा गांधी, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, राजगोपालाचारी, पंडित नेहरू आदि को रावण बताया था.”

Related posts

Big Breaking : अभी अभी ट्रक और बोलेरो में भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौके पर ही मौत,2 की हालत गंभीर…

Bihar Now

पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, पुलिस का बर्बर चेहरा आया सामने, खेत में महिलाओं के दोनों हाथ पीछे बांध कर की पिटाई…

Bihar Now

शराबबंदी का सच : भारतीय डाक लिखे वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो