Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने जताया शोक, कहा – उनका निधन समाज और बिहार के लिए अपूर्णीय क्षति…

पटना : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने समाजसेवी, महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव और पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सहनी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्य किशोर कुमार का निधन अत्यंत दुखद है।
धार्मिक और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आचार्य किशोर कुणाल का समर्पण और योगदान अनुकरणीय था। उन्होंने समाज के प्रति अपनी सेवा और प्रेरक कार्यों से एक अमिट छाप छोड़ी, जो हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा।

उन्होंने कहा कि उनका निधन न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके आदर्श और कार्य हमेशा लोगों के प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

उन्होंने प्रार्थना करते हुए ईश्वर से कामना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल एक संवेदनशील अधिकारी रहे और जीवनभर समाज सेवा और धार्मिक उत्थान में लगे रहे।

उन्होंने महावीर मंदिर को धार्मिक स्थल के साथ सामाजिक स्थल बनाकर एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है।

Related posts

बिहार में कार सवार की गोली मारकर हत्या, बहन से मिलने रांची से आए थे पटना

Bihar Now

मुंबई में विपक्षी दलों (INDIA) की तीसरी बैठक कब होगी , जानने के लिए पढ़िए ये खबर !….

Bihar Now

पटना में बिजली मिस्त्री की हत्या, बदमाशों ने सड़क पर दौड़ाकर मारी गोली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो