Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आपसी विवाद में एक शख्स की खूंटे से बांध कर पिटाई, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार… ?

सुपौल में एक बार फिर दबंगो का कहर देखने को मिला है . सरायगढ थाना ईलाके के सदानंदपुर गांव में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की खुंटे से बांध कर घंटो पिटाई की गई .करीब 4 घंटे बाद पहुँची सरायगढ पुलिस ने उसे आजाद कराया ।
दरअसल सदानंद पुर गांव में भुदान की जमीन पर किसुनदेव सादा के  परिवार भी अपना दावा ठोकते है और वहां के महावीर मुखिया,कपल मुखिया  के परिवार वाले भी अपना दावा ठोकते है .

इसी विवाद को लेकर  एक महीने पहले सदानंदपुर गांव में पंचायत भी हुई थी.जिसमें सरायगढ थानाध्यक्ष औऱ सीओ ने जमीन का बंटवारा भी महावीर मुखिया के परिवार वालों के बीच कर दिया .जिसके बाद महावीर मुखिया के परिवार वालों ने उस जमीन पर अपना घर बनाने लगे  इसी दौरान गांव के किसुन देव सादा के  परिवार वालों ने उस जमीन पर अपना दावा ठोकते हुए भुदान से जमीन मिलने की बात की .जिससे खफा होकर दबंगो का कहर किसुनदेव पर टुटा और किसुन सादा को खुंटे से बांध कर पिटाई कर दी गई .

कई घंटे बीतने के बाद पहुँची सरायगढ पुलिस ने उसे मुक्त कराया। ओर उसे सरायगढ पीएचसी में भर्ती कराया है जहां उसका ईलाज चल रहा है

प्रभास चंद्रा, बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

गया में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्जः कानून व्यवस्था को लेकर निकाल रहे थे पैदल मार्च….

Bihar Now

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ आज लोक आस्था का महापर्व छठ… जानें समय और नियम…

Bihar Now

DM चंद्रशेखर ने BPSC अभ्यर्थी को जड़ा थप्पड़, उग्र हुए सभी छात्र… BPSC ने प्रश्नपत्रों के 273 पैकेट की जगह भेजे सिर्फ192, ये जांच का विषय है – DM

Bihar Now