Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आपसी विवाद में पीट- पीटकर एक युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

बेगूसराय में एक बार फिर व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा को लेकर पड़ोसियों ने ही एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना लाखो थाना क्षेत्र के लाखो दुर्गास्थान की है । बताया जा रहा है कि मृतक संजय कुमार नारियल का व्यवसाय करते थे और उनके पड़ोसी दीपक एवं धीरज के द्वारा उन्हें व्यवसाय करने से लगातार मना किया जाता था । लेकिन उन्होंने व्यवसाय करना नहीं छोड़ा ।

मृतक संजय कुमार के परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर शाम जब वह बेगूसराय से वापस आने पर अपने गोदाम को बंद कर अपने घर वापस लौट रहे थे इसी क्रम में दीपक कुमार एवं धीरज कुमार ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी । परिजनों का आरोप है कि आरोपियों के द्वारा अन्य कई युवकों को भी शराब पिलाकर इस घटना को अंजाम देने के लिए प्रेरित किया गया था। घटना के वक्त जब मृतक संजय कुमार के भाई उनको बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दी। बाद में परिजनों के द्वारा

आपसी उन्हें इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां कुछ ही घंटों में संजय कुमार की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने आज सुबह खगड़िया बेगूसराय पथ को लाखो के समीप जाम कर दिया और आरोपियों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे । बाद में मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खाली करवाया। फिलहाल पुलिस मामले को दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
जन

Related posts

Bihar Now

24 मई को तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू … सर्वप्रथम देवघर , फिर रांची और अंत में खूंटी का करेंगी दौरा…

Bihar Now

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अभिलाषा ठाकुर ने की मुलाकात !… प्रौद्योगिकी सहयोग तथा सतत विकास को बढ़ावा देने संबंधी AACCI के प्रस्ताव पर चर्चा …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो