Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीराजनीतिराष्ट्रीय

24 मई को तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू … सर्वप्रथम देवघर , फिर रांची और अंत में खूंटी का करेंगी दौरा…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई को तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगी। निर्धारित दौरे के क्रम में वे सबसे पहले विशेष विमान से देवघर पहुंचेंगी और बाबा मंदिर में पूजा – अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए देवघर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं..

एसपी सुभाष चंद्र जाट ने 23 और 24 मई को देवघर एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक छह इलाकों को रेड जोन घोषित किया है। इनमें एयरपोर्ट , पांडे मोड़ , कुंडा मोड़ , टावर चौक , बाबा वैद्यनाथ मंदिर और परिसदन भवन शामिल है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर यहां 2000 से अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। पुलिस और खुफिया विभाग के कर्मचारी सादे वर्दी में भी जगह – जगह मौजूद रहेंगे।

बाबा मंदिर में पूजा करने के बाद राष्ट्रपति रांची रवाना होंगी। वे यहां धुर्वा में नए हाई कोर्ट भवन का उद्घाटन करेंगी। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने देवघर परिसदन से मंदिर तक साफ – सफाई की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। वहीं अगले दिन 25 मई को राष्ट्रपति खूंटी में आदिवासी महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगी..

इसके अगले दिन 26 मई को राजभवन में ही गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगी। तदुपरांत वे राजभवन से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगी। पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था और सुरक्षा की जवाबदेही एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर और भू-राजस्व सचिव डॉ. अमिताभ कौशल को दी गयी है।

जबकि अलग – अलग जिलों में आयोजित हर एक कार्यक्रम के लिए चार आइएएस अधिकारियों की तैनाती की गयी है। हालांकि इस बार राष्ट्रपति मुर्मू के उलीहातू बिरसा जन्मस्थली जाने का कार्यक्रम फिलहाल अभी तय नहीं है।

Related posts

UP में जीत, बिहार में जश्न.. रंग गुलाल के साथ मुंगेर बीजेपी नेताओं ने मनाया जीत का जश्न…

Bihar Now

Samrat Chaudhary: बेतिया में PM मोदी की रैली की तैयारी में जुटे सम्राट चौधरी, खुलेगा चुनावी पिटारा? दिए संकेत

Bihar Now

सहरसा में अपराधियों का तांडव जारी,अभी अभी मुखिया पति की गोली मारकर हत्या..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो