Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गुयाना में गर्ल्स हॉस्टल में आग , 20 छात्राओं की मौत…खराब मौसम के चलते रेस्क्यू में दिक्कत..

साउथ अमेरिकी देश गुयाना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रविवार देर रात आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 20 छात्राओं की मौत हो गई है। हालांकि यह आंकड़ा बढ़ सकता है। कई बेटियों के घायल होने की भी खबर है। आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है..

लोकल मीडिया के मुताबिक आग सेंट्रल गुयाना के महिदा शहर के एक स्कूल के हॉस्टल में लगी है। हादसे के वक्त छात्राएं सो रही थी। मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक कई छात्राएं अब भी अंदर फंसी हुई हैं। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां और एम्बुलेंस राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है

उधर गुयाना के प्रेसिडेंट इरफान अली ने इसे भयानक और दर्दनाक हादसा बताया है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही है। हम कोशिश कर रहे हैं कि हॉस्टल में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बचाया जा सके।
ज्ञात हो कि जनवरी 2023 में जॉर्ज टाउन शहर के क्राइस्ट चर्च स्कूल में आग लग गई थी। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने में 24 घंटे से ज्यादा का समय लग गया था। स्कूल पूरी तरह से तबाह हो गया था। अधिकारियों का कहना था कि आग किसी व्यक्ति ने जान – बूझकर लगाई थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी। वहीं आग लगने की वजह का भी पता नहीं चल सका था।
इधर न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में भी एक चार मंजिला हॉस्टल में आग लग गई। इसमें 06 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग लापता हैं। हॉस्टल का नाम लोफर्स लॉज है , जिसमें 92 कमरे हैं। आग बुझाने के लिए 90 फायर फाइटर्स और 20 फायर ट्रकों को काम पर लगाया गया है।

Related posts

2025 में कौन बनेगा बिहार का CM ?… नालंदा पहुंचे लालू प्रसाद यादव ने किया ऐलान…

Bihar Now

Biggest Casino In Spokane Nz

Bihar Now

Big Breaking : दारोगा की हत्या के महज चंद घंटो में ही फिर एक व्यवसायी की हत्या, सीतामढ़ी में पिछले दो दिनों में 4 हत्याएं… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो