Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एक पुल के पास से अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या ?

बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर झाझा पुल के नजदीक एक अधेड़ का शव मिलने से पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सबसे बड़ी बात यह है कि इस मामले में पुलिस जहां मृतक के द्वारा सुसाइड करने की बात कह रहा है वहीं मृतक को जानने वाले इसे हत्या करार दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा छानबीन में जुट गई है । मृतक की पहचान जीनेदपुर निवासी मनोज कुमार सिन्हा के रूप में की गई है ।

दरअसल आज जब सड़कों से लोगों की आवाजाही शुरू हुई तो लोगों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झाझा पुल के समीप एक अधेर की मिट्टी में शनि हुई लाश को देखा फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करने में जुटी तो पुलिस को मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किए हुआ जिसमें कुछ लिखा हुआ बताया गया है जो पुलिस अभी सार्वजनिक नहीं कर रही है।

दरअसल नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी श्याम कुमार सिन्हा बिजली मिस्त्री का काम करते थे तथा छोटी मोटी दुकान चलाकर जीवन यापन करते थे । साथ ही साथ सामाजिक कार्यों में भी श्याम कुमार सिन्हा की रुचि थी तथा उन्होंने बिजली विभाग से लड़कर लोगों का बिल भी संशोधित करवाया था । बताया जा रहा है कि मृतक श्याम कुमार सिन्हा अपने ससुराल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जिनेदपुर में ही घर बनाकर रहते थे ।

श्याम कुमार सिन्हा के जानने वालों ने बताया कि जब मृतक के द्वारा घर बनाया गया था और बाद में वहां अन्य लोग जब घर बनाए तो मृतक के घर पर जाने वाले रास्ते को बाधित कर दिया था और इस बात को लेकर श्याम कुमार सिन्हा काफी तनाव में रहते थे तथा अपने जानने वालों को उन्होंने कई बार कहा था कि हो सकता है मेरी हत्या कर दी जाएगी । श्या

कुमार सिन्हा के जानने वालों का कहना है कि इन्हीं बातों को लेकर अपराधियों के द्वारा पहले श्याम कुमार सिन्हा को बुलाया गया और फिर उन्हें पुल पर से ही नीचे फेंक दिया गया जिससे उनकी मृत्यु हुई । फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच कर रही है । अब पुलिस जांच के बाद पता चल पाएगा कि यह सुसाइड है या हत्या ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
सिंिि

Related posts

देश के सभी पत्रकारों को बीमा योजना दे सरकार – जर्नलिस्ट वेलफेयर फंड

Bihar Now

Breaking : अपराधी मस्त, पुलिस पस्त !…24 घंटों के अंदर 4 बड़ी घटनाओं से दहल उठा पूर्णिया, ‘सु’शासन का इकबाल खत्म ?…

Bihar Now

बिहार सदन द्वारका में लोक सेवा केंद्र की शुरुआत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने किया लोकार्पण…

Bihar Now