Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

एक बार फिर कोर्ट की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल !… कोर्ट में एक कैदी की गोली मारकर हत्या, जिम्मेवार कौन ?…

बी एन सिंह पप्पन, क्राइम ब्यूरो हेड, बिहार नाउ

सहरसा :- बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से बड़ी घटना को अंजाम दिया है. मामला सहरसा से जुड़ा है, जहां के व्यवहार न्यायालय ( सिविल कोर्ट) में दिनदहाड़े गोली मारकर एक शख्स की हत्या कर दी गई. हत्या की इस घटना को हाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले कोर्ट कैंपस के बरामदे में दिनदहाड़े अंजाम दिया गया.

चश्मदीद सिपाही के मुताबिक तीन-चार की संख्या में रहे अपराधियों ने कोर्ट कैंपस से हाजत में जा रहे कैदी पर अचानक से सीढी के पास अंधाधुंध फायरिंग की और कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी. गोलियां लगने से कैदी कोर्ट में ही गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक का नाम प्रभाकर बताया जा रहा है जो मंगलवार को सिविल कोर्ट में पेशी के लिये आया था. हत्या की इस घटना के बाद कोर्ट में अफरातफरी मच गई. मामले की जानकारी मिलते ही एसपी लिपि सिंह घटना की जांच के लिये पहुंची.

Related posts

जमीनी विवाद में जानलेवा हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Bihar Now

मोदी,गोदी,लालू, नीतीश को 30 साल से देख लिया आपने, अब एक बार जात छोड़ दीजिए और 3 साल में बिहार में बदलाव की तैयारी कीजिए…जनता से पप्पू यादव की अपील…

Bihar Now

“निजी विद्यालयों को बंद करने के वजाय इन्हें सुधारने हेतु कार्रवाई क्यों नहीं ?…शिक्षा माफिया की सरकार में भागी शिक्षा दारी औऱ दबदबा का परिणाम है ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था” …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो