Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

एक बार फिर कोर्ट की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल !… कोर्ट में एक कैदी की गोली मारकर हत्या, जिम्मेवार कौन ?…

बी एन सिंह पप्पन, क्राइम ब्यूरो हेड, बिहार नाउ

सहरसा :- बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से बड़ी घटना को अंजाम दिया है. मामला सहरसा से जुड़ा है, जहां के व्यवहार न्यायालय ( सिविल कोर्ट) में दिनदहाड़े गोली मारकर एक शख्स की हत्या कर दी गई. हत्या की इस घटना को हाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले कोर्ट कैंपस के बरामदे में दिनदहाड़े अंजाम दिया गया.

चश्मदीद सिपाही के मुताबिक तीन-चार की संख्या में रहे अपराधियों ने कोर्ट कैंपस से हाजत में जा रहे कैदी पर अचानक से सीढी के पास अंधाधुंध फायरिंग की और कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी. गोलियां लगने से कैदी कोर्ट में ही गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक का नाम प्रभाकर बताया जा रहा है जो मंगलवार को सिविल कोर्ट में पेशी के लिये आया था. हत्या की इस घटना के बाद कोर्ट में अफरातफरी मच गई. मामले की जानकारी मिलते ही एसपी लिपि सिंह घटना की जांच के लिये पहुंची.

Related posts

गोरखपुर के सांसद रवि किशन के हाथों हुआ हिट मशीन खेसारी लाल यादव की फिल्म “मेहरवान” का मुहूर्त, शूटिंग शुरू…

Bihar Now

Breaking: मामूली विवाद में एक वृद्ध की पीट- पीट कर हत्या…

Bihar Now

RJD ने पहले दिन राज्य के 67 प्रखंडों में ‘अम्बेडकर परिचर्चा ‘ के कार्यक्रम‌ का किया समापन..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो