Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एक बार फिर बिहार में बेखौफ अपराधी, चुनाव प्रचार के दौरान मुखिया पति को अपराधियों ने मारी गोली

बिहार में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। आए दिन लूट, मर्डर की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला खगड़िया से हैं जहां एक मुखिया पति की पैक्स चुनाव प्रचार करने के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

यह घटना सरसावा पंचायत के मुखिया पति के साथ हुई, मामला चौथम थाना इलाके के धमारा घाट की है जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने मुखिया पति फोटो यादव को गोली मारकर हत्या कर दी। मौके वारदात पर पहुंचकर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक मुखिया पति फोटो यादव पैक्स चुनाव का प्रचार कर रहे थे उसी वक्त धमारा घाट के पास दर्जनों मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने अचानक गोलियों की बौछार कर दी जिसमें वह घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बीएन सिंह पप्पन, क्राइम हेड, बिहार नाउ

Related posts

BREAKING NEWS: नागरिकता कानून पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार…

Bihar Now

दरभंगा मेंं एक्सपो 2020 का उद्घाटन, 24 दिसंबर से 7 जनवरी तक चलेगा ये व्यापार मेला…

Bihar Now

फाइव स्टार होटल ‘चप्पलकांड’ पर चिराग पासवान के तल्ख तेवर, बोले- आरोप संगीन हैं, पार्टी ने भी जवाब मांगा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो