Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर JDU की सहमति, पूर्व राष्ट्रपति से मिले संजय झा और ललन सिंह…

देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने की कवायद तेज हो गयी है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने इसका समर्थन किया है। एक राष्ट्र एक चुनाव के संबंध में बनायी गयी समिति के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से जेडीयू नेताओं ने मुलाकात की।

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने इसे लेकर अपनी पार्टी जेडीयू का पक्ष रखा।

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने इस संबंध में पार्टी के दृष्टिकोण से जुड़े पत्र को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय कमेटी को सौंपा।

जेडीयू ने बताया कि पंचायत और नगर निकाय चुनाव भी एक साथ होने चाहिए लेकिन यह लोकसभा और विधानसभा चुनाव से अलग होने चाहिए।

यदि ये चुनाव साथ होंगे तो हिंसा की घटनाएं भी कम देखने को मिलेगी। ऐसा होने से आमलोगों को काफी सहुलियत होगी। ऐसा किये जाने से संसाधनों का सही उपयोग हो पाएगा और चुनाव कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सही तरीके से हो पाएगी. एक साथ चुनाव होने से वोटरों की संख्या भी बढ़ेगी।

दो बार मतदान करने के झंझट से वोटरों को छुटकारा मिल जाएगा। क्योंकि लगातार चुनाव होने से जनजीवन पर खासा असर पड़ता है। दो बार चुनाव होने से सरकारी काम-काज भी प्रभावित होता हैं।

Related posts

बिहार में NDA में फूट !… आमने सामने BJP – JDU…उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के सामने रखी ये बातें !…

Bihar Now

मुख्यमंत्री के बयान पर RJD का पलटवार, पूछा – किसान और कृषि के लिए आपने क्या-क्या किया,यही बता दीजिए…

Bihar Now

How To Play Casino Pokies For Money

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो