Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एक्शन मोड में के.के पाठक !… DEO व सभी कर्मी सुबह 9.30 बजे ही बताएंगे…’उपस्थित हूँ श्रीमान’…

सूबे की शिक्षा विभाग में दो दिन पहले अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने जिम्मेदारी संभालते ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने की कवायद शुरू कर दी है।जिसकी झलक बीते गुरूवार को देखने को मिली। जिसमें उन्होंने निर्देश दिया कि अब राज्य के सभी सरकारी स्कूलों से लेकर कॉलेज व विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति और पढ़ाई की जानकारी लेने के लिए रोज मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए विभाग में अगल सेल भी बनाने की तैयारी है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने गुरुवार को कार्यभार संभालते ही अधिकारियों को शिक्षकों की उपस्थिति की रोजाना मॉनिटरिंग का टास्क सौंपा। सभी जिले के डीईओ व डीपीओ के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक में उन्होंने कहा कि प्रथम फेज में स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पर फोकस होकर निरीक्षण करना है।

उन्होंने बताया कि दूसरे फेज में स्कूलों में पढ़ाई की स्थिति जांची जाएगी। निरीक्षण के लिए अधिकारियों को वाहन उपलब्ध कराई जाएगी। डीईओ कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति सुबह 9.30 बजे और शाम 6 बजे वीसी से ली जाएगी। जिस कार्यालय में बायोमेट्रिक मशीन नहीं है। वहां तत्काल लगाई जाए।

Related posts

ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से एक ASI की मौत, पुलिस महकमे में गमगीन माहौल…

Bihar Now

बालासोर रेल हादसे की CBI जांच शुरू, मौके पर पहुंचे संबंधित विभाग के अधिकारी…

Bihar Now

Exclusive: लॉक डाउन के दौरान बेखौफ अपराधी… पुलिस लाइन में घुसकर एक सिपाही को मारी गोली, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो