Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

एक्शन मोड में दरभंगा SSP, असामाजिक तत्वों की खैर नहीं… कांड में संलिप्ता पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई…

दरभंगा – बिहार के दरभंगा जिले में कुछ उपद्रवियों के द्वारा लगातार माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन समय पर प्रशासन मौके पर पहुंचकर उनके सारे मंसूबे पर पानी फेर रहे हैं। रविवार की दोपहर मब्बी ओपी के शिवधारा चौक पर मोहर्रम के झंडा को लगाने को विवाद खत्म भी नही हुआ था कि रविवार की देर शाम कमतौल थाना क्षेत्र के धर्मपुर मालपट्टी गांव में शव को जलाने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गया।

जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया जिसमें आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी व गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इन दोनों मामले को लेकर दरभंगा के एसएसपी ने कहा कि दोनों मामलों में अबतक 21 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा लोगों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई चल रही है। वही उन्होंने लोगों से अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। अगर किसी की बातों पर संदेह होता है तो तुरंत नजदीकी थाना से संपर्क करें।

वही दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा कि मब्बी ओपी क्षेत्र में रविवार को शिवधारा स्थित बाजार समिति के पास दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी। उसमें 70 नामजद लोग व अन्य लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में अभी तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिनसे पूछताछ चल रही है तथा फुटेज की मदद से अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

वहीं उन्होंने कहा कि जितने भी लोग हैं जिनके खिलाफ कांड दर्ज है। अगर उनका इस कांड में संलिप्ता पाया जाता है तो उनके खिलाफ आगे और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। उनके कैरेक्टर वेरिफिकेशन को लेकर, पासपोर्ट वेरीफिकेशन को लेकर या फिर सरकारी सुविधाएं जो भी मिलनी थी या जो मिल सकती थी। उन सभी को रद्द कराने की प्रकिया प्रारंभ कर रहे हैं। जल्द से जल्द और भी लोगों की गिरफ्तारी होगी। जिसके लिए के कारवाई चल रही है।

वहीं उन्होंने कहा कि रविवार की देर रात एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जिस को जलाने को लेकर कमतौल थाना क्षेत्र के धर्मपुर मालपट्टी गांव में विवाद हुआ था। जिसमें वहां के थाना अध्यक्ष और अंचल निरीक्षक सहित कई थाने के पुलिस मौके पर उपस्थित थे और मामले को सुलझा लिए थे। जैसे मब्बी में कुछ शरारती तत्वों ने वार्ता को विफल किया। ठीक उसी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर शरारती तत्वों ने पथराव करना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया।

जिसके बाद दरभंगा से नगर पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं उन्होंने कहा कि इस दौरान कुछ गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचा है तथा पुलिस के कुछ जवान और पदाधिकारियों को चोटें भी आई हैं। उस मामले में भी एफ आई आर दर्ज किया गया है। अबतक 8 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। वहीं उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर विवाद हुआ है प्रारंभिक तौर पर हम लोगों को पता चला है कि वह भूमि शमशान की ही है।

 

Related posts

नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से अभी तक कितने जरुरतमंदों को मिली मदद ?

Bihar Now

Big Breaking : कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला…

Bihar Now

Big Breaking : सीएम नीतीश कुमार करेंगे बिहार का दौरा !… 16 मार्च से पहले फेज की शुरुआत नालंदा से करेंगे…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो