Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

एक्शन मोड में मुंगेर के DM, राइस मिल की मनमानी की जांच करने खुद पहुंचे DM …

मुंगेर : शुक्रवार की शाम को मुंगेर डी एम नवीन कुमार कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर निरीक्षण करने हेतु तारापुर अनुमंडल के लिए निकले मगर हवेली खड़गपुर अनुमंडल के दो राइस मिल का निरीक्षण किए एक दीपांजलि ट्रेडर्स राइस मिल दूसरा शंकर भंडार राइस मिल यह दोनों राइस मिल की जांच के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी,जिला प्रबंधक खाद्ध निगम पदाधिकारी खड़गपुर एस डी ओ समेत कई अन्य पदाधिकारी भी साथ मे थे।

राइस मिल की जांच में डी एम नवीन कुमार ने कहा यह मिल में पैक्स द्वारा धान कितना मिला उस धान से चावल कितना निकला चावल की गुणवत्ता कैसी है तथा इस मिल से चावल एफ सी आई को जा रहा है कि नही और कितना चावल अबतक एफ सी आई को गया और अभी भंडार में कितना धान है और चावल कितना है।

सबसे अहम इस मिल की लाइसेंस है कि नही तथा लाइसेंसधारी है कि नही मगर लाइसेंस सही पाया गया।इस मिल की बारीकी से जांच के लिए पैक्स से धान कितना मिला और कितना चावल निकला तथा एफ सी आई को कितना चावल भेजा गया इसकी गुणवत्ता और भंडार में कितना धान और चावल है इसकी जांच के लिए साथ मे आए जिला सहकारिता पदाधिकारी और जिला प्रबन्धक खाद्ध निगम पदाधिकारी को इन दोनो मिल की पूरी जांच कर शाम को रिपोर्ट करने अपने पास जिलाधिकारी नवीन कुमार ने निर्देश दिए।

ऐसे इस राइस मिल की जांच से पूरे इलाके में खलबली मच गई खासकर अवैध राइस मिल बालो पर जो चोरी छिपे राइस मिल चला रहे है।

मनीष कुमार, बिहार नाउ, मुंगेर

Related posts

लालू यादव ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, कहा – जल्द लौटेंगे पटना…

Bihar Now

BJP व JDU विधायकों पर सदन में गाली गलौच का आरोप, RJD के दलित विधायक रामवृक्ष सदा का आरोप…

Bihar Now

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से, दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, सीएम का ललन सिंह के इस्तीफे से इनकार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो