Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के नए डीजीपी की घोषणा के चंद घंटे बाद ही पटना में एनकाउंटर , कुख्यात लुटेरा अजय राय हुआ ढेर, STF के दारोगा को लगी गोली…

बिहार के पटना में एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी अजय राय ढेर हो गया. पटना एसटीएफ ने शुक्रवार की रात यह कार्रवाई की. इस कार्रवाई की पुष्टि पटना एसटीएफ डीआईजी विवेकानंद ने की है.

हालांकि अजय राय की मौत की पुष्टि नहीं की है, क्योंकि घटना देर रात की है. गोली लगने के बाद उसे रात में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है.

पुलिस पर की फायरिंगः डीआईजी ने बताया कि जक्कनपुर थाना क्षेत्र के संजय नगर इलाके में कुछ अपराधियों के छिपे होने की सूचन थी. इसी के आधार पर एसटीएफ की टीम पहुंची. जैसे ही टीम पहुंची ही अपराधियों के द्वारा फायरिंग कर दी गयी.

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की. दोनों ओर से करीब 12 राउंट गोली चली है. एक अफसर घायल हुए हैं. अपराधियों में से एक को गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है. विशेष जानकारी छानबीन के बाद दी जाएगी.

एसटीएफ के डीआईजी विवेकानंद ने बताया की “गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम पहुंची तो अपराधियों की ओर से फायरिंग की गयी. जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने भी फायरिंग की. दोनों ओर से करीब 12 राउंट फायरिंग हुई है.

हमारे एक अफसर घायल हैं. अजय राय को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

जानकारी के मुताबिक,  जिसको गोली लगी है, उसकी पहचान अजय राय के रूप में हुई है. हालांकि यह नाम बदलकर आकाश यादव नाम से जक्कनपुर थाना क्षेत्र के संजय नगर में कमरा किराये पर लिया था. सत्यापन के बाद पता चला कि इसका नाम अजय राय छपरा जिला निवासी है. बैंक डकैती के कई कांडों में संलिप्त रहा है.

घटनास्थल से हथियार बरामदः घटनास्थल के एक पिस्टल, गोली और 10 के आसपास खोखे मिले हैं. इसके अलावे मोबाइल और कपड़े मिले हैं. कुछ अपराधियों के फरार होने की सूचना है. इसपर डीआईजी ने कहा कि इसकी छानबीन की जा रही है.

Related posts

Breaking : खगड़िया में बम धमाका !… एक की मौत, दर्जनों घायल… तफ्तीश में जुटी पुलिस….

Bihar Now

विधानसभा अध्यक्ष से मिले तेजस्वी यादव, नीतीश सरकार पर बोला हमला…

Bihar Now

BPSC परीक्षा आज संपन्न, चाणक्य आईएएस एकेडमी के रीजनल डायरेक्टर डॉ कृष्णा सिंह ने कहा – फैक्ट्स पर आधारित था प्रश्न…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो