Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एसपी लिपि सिंह के पदभार ग्रहण करने के चंद घंटों में ही अपराधियों ने दी चुनौती, एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से चाकू की नोंक पर लूट कर फरार..

मंगलवार को एसपी लिपि सिंह के पदभार ग्रहण के बाद आज अपराधियों ने लूट एवं गोलिवारी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दिया । बुधवार को तीन अपराधकर्मियों ने सदर थाना के धमसेनी पुला के पास एक फाइनांस कम्पनी के कर्मी से चाकू के नोक पर मोटरसाइकिल सहित 51 हजार रुपये लूट के चम्पत हो गया । जाते जाते अपराधियों ने दहशत फैलाने हेतु हवा में गोली भी फायर किया। फाइनांस कर्मी के अनुसार वह धमसेनी के आसपास तीन ग्राहक से रुपये वसूल कर लौट रहा था।

इसी क्रम में अपराधियों ने हाथ देकर रोका। बाइक रुकते ही गला पर चाकू रख कर बाइक की कभी ले लिया। साथ ही उसे धक्का मुक्की कर अपराधी बाइक लेकर चलता बना। अपराधियों ने कुछ दूर जाकर हवा में एक फायरिग भी किया। फाइनांस कर्मी ने घटना की सूचना सदर थाना को दिया। सूचना पा कर एस डी पी ओ एवं सदर थानाध्यक्ष ने बिना देर किए सीमावर्ती थाना को सूचित कर सीमा पर वाहन जांच एवं गस्ती शुरू करा दिया। इसी बीच अपराधी ने बाइक का डिक्की तोड़ कर नगद रुपये लेकर बाइक को सौरबाजार थाना क्षेत्र समदा गांव के समीप में छोर कर चम्पत हो गया।

सदर थाना पुलिस को अपराधी हाथ लगने नही दिया लेकिन फाइनांस कर्मी से लूटी गई बाइक को बरामद करने में सफल रही। कहि दूसरी ओर नौवीं कक्षा के छात्र रिशु कुमार को उसके ही दो दोस्तों ने मारी गोली । गम्भीर स्थिति में जख्मी रिशु, स्थानीय सूर्या अस्पताल में है भर्ती । अस्पताल के निदेशक डॉक्टर विजय शंकर ने कहा कि जख्मी की स्थिति है गम्भीर । गोली रिशु के जबड़े में है फंसी हुई । मनीष झा और मोहम्मद अल्ताफ पर, घर से बैजनाथपुर पेपर मिल परिसर में ले जाकर गोली मारने का, परिजन ने लगाया है आरोप । 10 हजार रुपये आरोपी द्वारा जख्मी से लगातार मांगे जाने की बात भी आ रही है सामने । दोनों आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल । एसपी लिपि सिंह हैं अवकाश पर । पटना कोर्ट में है उनकी गवाही ।

बी एन सिंह पप्पन, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

Breaking: श्याम रजक की हो गई घर वापसी… आरजेडी के हो गए “श्याम”…

Bihar Now

लिपिक को मंहगा पड़ा 30 हजार लेना, रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Now

भीड़ का ये कैसा तालिबानी सजा ?… चोर को बिजली के खंभे से बांध कर की पिटाई….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो